Homeविदेशयूक्रेन के एक और शहर जालिजने टाउन पर रूस का कब्जा

यूक्रेन के एक और शहर जालिजने टाउन पर रूस का कब्जा

Published on

spot_img

Russia captures another city of Ukraine, Jalijne Town: रूस पर यूक्रेन के ताजा हमलों के बीच रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन के एक और शहर पूर्वी Ukraine के डोनेस्क क्षेत्र में जालिजने टाउन पर कब्जा कर लिया है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि उसके सुरक्षाबलों ने पूर्वी यूक्रेन के डोनेस्क क्षेत्र में जालिजने टाउन (Jalijne Town) पर कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही रूस डोनेस्क क्षेत्र के ही टोरेस्क और पोकरोवस्क की ओर आगे बढ़ रहा है। वहीं यूक्रेन ने कुर्स्क में सोमवार को सियाम नदी पर बने तीसरे पुल को नष्ट कर दिया है।

दूसरी ओर, रूस के कु‌र्स्क क्षेत्र के बड़े हिस्से पर नियंत्रण कर चुकी यूक्रेनी सेना भी स्थिति मजबूत करने में लगी है। उसने सोमवार को यहां एक और पुल को नष्ट कर दिया है। रूस जालिजने को सोवियत काल के एर्टियोमोवो नाम से पुकारता है। इसे Mining Town के रूप में जाना जाता है।

यह डोनबास क्षेत्र में लंबे समय से यूक्रेनी बलों के अभियान का आधार बना हुआ था। जंग से पहले जालिजने की आबादी पांच हजार थी, जबकि Toresk में 30 हजार लोग निवास करते हैं। वहीं, यूक्रेन के स्थानीय प्राधिकारियों ने सोमवार को पोकरोवस्क शहर के नागरिकों को क्षेत्र को खाली करने का आदेश जारी किया है। यहां 53 हजार लोग रहते हैं। आशंका जाहिर की है कि रूसी सेना यहां बहुत जल्द पहुंच सकती है।

दूसरी ओर, जर्मनी द्वारा यूक्रेन को अपनी बजट मजबूरियों को हवाला देकर सहायता रोकने से सोमवार को यूरोपीय स्टॉक गिर गया। मीडिया के हवाले से शनिवार को कहा गया था कि जर्मनी के वित्त मंत्रालय ने यूक्रेन को सैन्य सहायता को मंजूरी नहीं दी है। रूस ने जांचकर्ताओं के हवाले से कहा गया है कि Ukraine ने कुर्स्क में सोमवार को सियाम नदी पर बने तीसरे पुल को नष्ट कर दिया है।

इस क्षेत्र में Ukrainian बलों ने दो सप्ताह पहले घुसपैठ की थी। एक दिन पहले भी एक पुल को नष्ट किया था। वहीं, रूस ने कहा है कि कु‌र्स्क में यूक्रेन के हमले का मतलब है कि वह केवल शांति प्रस्तावों को रख रहा है, उसका इरादा शांति वार्ता का नहीं है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...