Homeविदेशतालिबान ने पांच अफगानी पत्रकारों को गिरफ्तार किया

तालिबान ने पांच अफगानी पत्रकारों को गिरफ्तार किया

Published on

spot_img

काबुल: अफगानिस्तान में अंतरिम सरकार स्थापित करने के बाद तालिबान ने बुधवार को एक दैनिक समाचार पत्र एतिलातरोस के पांच पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया है।

स्थानीय़ मीडिया के अनुसार गिरफ्तारी की सूचना इस समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ जाकी दारयाबी ने साझा की है। उन्होंने बताया कि उनके संस्थान के पांच पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इससे पहले तालिबान ने अंतरराष्ट्रीय संगठनों से वादा किया था कि वह पत्रकारों के अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करेंगे।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार के विशेषज्ञों के एक समूह ने सभी देशों से अफगान पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को तत्काल सुरक्षा प्रदान करने का आह्वान किया था, जो युद्धग्रस्त देश में अपनी जान की बाजी लगातार काम करते हैं।

यूनाइटेड नेशंस ह्यूमन राइट्स स्पेशल प्रोसीजर ने यूएन विशेषज्ञों के हवाले से कहा है कि तालिबान के अफगानिस्तान पर राजनीतिक अधिग्रहण करने के बाद से पत्रकारों और मीडिया कर्मियों, विशेष रूप से महिलाओं को अत्यधिक जोखिम का सामना करना पड़ रहा है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 25 अगस्त को कंधार शहर में तालिबान ने दो पाकिस्तानी पत्रकारों को पकड़ लिया था।

उस वक्त तालिबान ने खैबर टीवी के एक रिपोर्टर और कैमरामैन को पकड़ा था। हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...