Latest Newsविदेशईरान में 200 महिलाओं से दुष्कर्म के दोषी को दी गई सबसे...

ईरान में 200 महिलाओं से दुष्कर्म के दोषी को दी गई सबसे बड़ी सजा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

200 Women Raped in Iran: कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म (Rape) करने के दोषी एक ईरानी शख्स को सार्वजनिक रूप से फांसी दे दी गई।

Supreme Court द्वारा अक्टूबर में मोहम्मद अली सलामत (Ali Salamat) की मौत की सजा की होने के बाद यह कदम उठाया गया। उसे हमीदान में मौत की सजा दी गई।

फार्मेसी और जिम चलाने वाले सलामत पर 200 महिलाओं ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। ऐसा कहा जाता है कि उसने पिछले 20 सालों में ये अपराध किए थे।

कुछ को गर्भपात की गोलियां भी दी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कई मामलों में सलामत ने महिलाओं को शादी का प्रस्ताव देने, डेट करने के बाद उनसे दुष्कर्म किया। उसने कुछ को गर्भपात की गोलियां भी दी थीं, जो ईरान में अवैध हैं।

सलामत को जनवरी में गिरफ्तार किया गया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद सैकड़ों लोग न्याय विभाग में एकत्र हुए और उसको मृत्युदंड देने की मांग करने लगे। ईरान में दुष्कर्म और व्यभिचार मौत (Rape and Adultery Death) की सजा वाले अपराधों में से हैं।

2005 में ईरान ने 20 बच्चों के साथ दुष्कर्म करने और उनकी हत्या करने वाले 24 वर्षीय व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटका दिया था।

1997 में अधिकारियों ने तेहरान में नौ लड़कियों और महिलाओं के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के लिए 28 वर्षीय एक व्यक्ति को फांसी दे दी थी। संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने सितंबर में कहा था कि ईरान फांसी देने वाले दुनिया के शीर्ष देशों में से एक है।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...