Major Attack During Friday Prayers: पाकिस्तान की राजधानी Islamabad में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई।
शहर के तरलाई इलाके में स्थित इमाम बारगाह Khudijaat-ul-Kubra के बाहर आत्मघाती बम धमाका हुआ।

इस हमले में कम से कम 69 लोगों की मौत हो गई, जबकि 169 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों की हालत को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
नमाज के समय हुआ धमाका
जानकारी के अनुसार, जिस समय धमाका हुआ उस वक्त बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने के लिए मस्जिद में मौजूद थे।
अचानक हुए विस्फोट (Explosion) से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चारों ओर चीख-पुकार सुनाई देने लगी और लोग इधर-उधर भागने लगे।
इमरजेंसी लागू, इलाका सील
धमाके के तुरंत बाद प्रशासन ने इस्लामाबाद में इमरजेंसी घोषित कर दी। Police, बचाव दल और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं।

पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सील कर दिया गया है ताकि जांच में कोई बाधा न आए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में जुटी है।
राष्ट्रपति ने जताया शोक
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस हमले पर गहरा दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
साथ ही इस हमले को मानवता के खिलाफ अपराध बताया।
जांच जारी, सुरक्षा पर सवाल
फिलहाल हमले के पीछे किस संगठन का हाथ है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं। इस घटना के बाद राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।




