Homeविदेशइजरायल ने गाजा की मस्जिद पर की बमबारी, 18 से अधिक लोगों...

इजरायल ने गाजा की मस्जिद पर की बमबारी, 18 से अधिक लोगों की गई जान

Published on

spot_img

Israel bombed Gaza mosque: रविवार को सुबह-सुबह गाजा की एक मस्जिद पर इजरायल की ओर से की गई भीषण बमबारी (Bombed) में 18 से अधिक लोगों की जान जाने की खबर आ रही है।

फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी वफा ने इसकी जानकारी दी है। इस हमले में दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं। इजरायल का दावा है कि यहां हमास का कमांड सेंटर था।

जान लीजिए कि इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष में 1200 लोग मारे गए और लगभग 250 लोगों को बंधक बना लिया गया था। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गाजा पर इजरायल के हमले के बाद 42,000 फिलिस्तीनी मारे गए हैं।

7 अक्टूबर से चल रही जंग

गौरतलब है कि बीते साल 7 अक्तूबर 2023 से दोनों देशों के बीच युद्ध चल रहा है। इसकी पहली बरसी से ठीक पहले मध्य गाजा पट्टी के डेर अल-बला में अल-अक्सा अस्पताल के पास मौजूद मस्जिद पर हमला हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि मस्जिद का इस्तेमाल विस्थापित लोगों को रखने के लिए किया जा रहा था।

इससे पहले हमास की सशस्त्र शाखा अल-कस्साम ब्रिगेड (Al-Qassam Brigade) ने वेस्ट बैंक के शहर तुलकरम पर एक इजरायली हमले में अपने एक प्रमुख कमांडर जही यासर अब्द अल-रजेक औफी के साथ सात अन्य लड़ाकों की मौत की पुष्टि की थी।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...