Homeविदेशजापान में सात लोगों की हत्या के दोषी को दी गई फांसी

जापान में सात लोगों की हत्या के दोषी को दी गई फांसी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

टोक्यो: जापान में साल 2008 में 08 जून को सात लोगों की Murder के दोषी तोमोहिरो काटो को मंगलवार को फांसी दे दी गई।

सामूहिक हत्याकांड के समय काटो 25 वर्ष का था। काटो ने अकिहाबारा जिले में दोपहर के भोजन के समय पैदल चलने वालों की भीड़ पर ट्रक चढ़ा दिया था।

इसमें तीन लोगों की Death हो गई थी। इसके बाद उसने राहगीरों पर तेज धारदार चाकू से हमला कर चार और लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।

पिछले वर्ष भी तीन लोगों को मौत की सजा दी जा चुकी

इस हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। काटो के इस कृत्य की तुलना आतंकवादी घटना से की गई थी।

निचली अदालत ने सभी साक्ष्यों पर गौर कर इस कृत्य को Rarest of Rare मानते हुए उसे वर्ष 2011 में मौत की सजा सुनाई थी। 2015 में जापान के सुप्रीम कोर्ट ने भी इस सजा को बरकरार रखा था।

जापान में इस वर्ष मौत की सजा पाने वाला काटो पहला व्यक्ति है। पिछले वर्ष भी तीन लोगों को मौत की सजा दी जा चुकी है।

जापान उन विकसित देशों में शामिल है जहां पर अब भी मौत की सजा का प्रावधान है। जापान में 100 से अधिक दोषी कोर्ट से मौत की सजा पाने के बाद अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

फाइन लगाने का प्रावधान किया गया

काटो एक बैंकर का बेटा था। हाई स्कूल करने के बाद वह Graduation के फाइनल एग्जाम में पास नहीं हो सका था। इसके बाद उसने ऑटो मैकेनिक का काम सीखा था।

हालांकि इस घटना के बाद काटो को अपनी गलती का पछतावा भी हुआ और इसके लिए उसने माफी भी मांगी थी। इस वारदात के बाद जापान में दोहरी धार का साढ़े पांच Centimeter से बड़ा चाकू रखने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

इस कानून को तोड़ने वालों के खिलाफ तीन साल की सजा और पांच लाख येन का फाइन लगाने का प्रावधान किया गया था।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...