Latest Newsबिहारबिहार में JDU को झटका!, अली अनवर और भगीरथ मांझी ने थामा...

बिहार में JDU को झटका!, अली अनवर और भगीरथ मांझी ने थामा कांग्रेस का हाथ

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Patna : बिहार की JDU को बुधवार को दोहरा झटका लगा है। JDU के पूर्व राज्यसभा सांसद Ali Anwar और माउंटेन मैन कहे जाने वाले दशरथ मांझी के बेटे और JDU नेता Bhagirath Manjhi कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। दोनों ने बुधवार को Delhi में होने वाले मिलन समारोह में Congress की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव में सवर्ण के साथ अल्पसंख्यक और दलित वोटबैंक को साधने की तैयारी कर रही है। इसको देखते हुए दोनों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जा रही है। कांग्रेस बिहार में अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए कई समुदाय के चेहरों को कांग्रेस में शामिल कर रही है।

अली अनवर जेडीयू से दो बार Rajyasabha Sansad रह चुके हैं। 2017 में जेडीयू के BJP के साथ दोबारा सरकार बनाने का अली अनवर ने विरोध किया था। अली अनवर फिलहाल ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज के अध्यक्ष हैं। अली अनवर के जरिए कांग्रेस अल्पसंख्यक Vote Bank को साधने की कोशिश कर रही है।

वहीं दूसरी और माउंटेन मैन दशरथ मांझी के पुत्र भागीरथ मांझी भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भागीरथ मांझी 2024 Loksabha Election से पहले JDU में शामिल हो गए थे। एक साल के अंदर ही जेडीयू से उनका मोह भंग हो गया और अब वह कांग्रेस पर यकीन कर रहे हैं। पिछले दिनों Patna में Rahul Gandhi के कार्यक्रम में भी भागीरथ मांझी शामिल हुए और राहुल गांधी ने उन्हें सम्मानित भी किया था।

spot_img

Latest articles

रायबरेली में राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, मनरेगा बचाने की अपील

Rahul Gandhi Attacks Modi Government : कांग्रेस पार्टी इन दिनों मनरेगा योजना (MNREGA scheme)...

शीतल अपार्टमेंट की छत से कूदकर महिला ने की आत्महत्या, इलाके में शोक

Woman Commits Suicide by Jumping From the Roof : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र...

RIMS हुआ आत्मनिर्भर, हेल्थ मैप का करार खत्म, अब आधुनिक जांच सुविधाएं खुद करेगा संस्थान

RIMS Becomes Self-Reliant: रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में संचालित रेडियोलॉजी...

खबरें और भी हैं...

रायबरेली में राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, मनरेगा बचाने की अपील

Rahul Gandhi Attacks Modi Government : कांग्रेस पार्टी इन दिनों मनरेगा योजना (MNREGA scheme)...

शीतल अपार्टमेंट की छत से कूदकर महिला ने की आत्महत्या, इलाके में शोक

Woman Commits Suicide by Jumping From the Roof : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र...