Homeझारखंडगिरिडीह में तीन सीट पर BJP, दो पर JMM व एक पर...

गिरिडीह में तीन सीट पर BJP, दो पर JMM व एक पर JLKM का कब्जा

Published on

spot_img

BJP on three Seats in Giridih: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 (Jharkhand Assembly Election 2024) के लिए बीते 20 नवम्बर को हुए मतदान के बाद जिले की सभी छह विधान सभा सीटों पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती हुई।

दोपहर बाद आए चुनाव नतीजों के मुताबिक जिले की तीन सीटें क्रमशः धनवार, जमुआ और बगोदर भाजपा के खाते में गई दो सीटे गिरिडीह, गाण्डेय पर JMM ने कब्जा बरकरार रखा और एक सीट डुमरी पर JLKM के प्रमुख जयराम महतो (Jairam Mahato) ने जीत दर्ज की।

कल्पना मुर्मू सोरेन दूसरी भाजपा को पराजित किया

प्राप्त जानकारी के मुताबिक धनवार विस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी लगातार दूसरी बार जीते हैं।

मरांडी ने अपने निकतम भाकपा माले के राज कुमार यादव को पराजित किया है। गाण्डेय विस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा शीर्षं नेत्री CM हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन लगातार दूसरी भाजपा को लगभग 17 हजार वोटो से पराजित किया।

विजयी कल्पना मुर्मू सोरेन को 118521और प्रतिद्वंदी भाजपा की मुनिया देवी को 101501 मत प्राप्त हुए। गिरिडीह विस सीट पर भी दूसरी बार झामुमो ने अपना कब्जा बरकरार रखा। विजयी सुदित्य कुमार को 90896 और भाजपा के निर्भय शहावादी को 88901 वोट प्राप्त हुए। लगभग दो हजार 800 वोटों के अंतर से भाजपा की हार हुई।

डुमरी विस सीट पर JLKM प्रमुख जयराम महतो ने पहली जीत दर्ज करते हुए हेमंत सोरेन सरकार की मंत्री बेबी देवी को 10 हजार 945 मतों के अंतर से पराजित किया।

विजयी जयराम को 94496 एवं प्रतिद्वन्दी बेबी देवी को 83551 वोट मिले। जमुआ विस सीट पर भाजपा की Dr. Manju ने तीन बार विधायक रहे जेएमएम के केदार हाजरा को 32502 वोटों के अंतर से पराजित किया।

विजयी डॉ.मंजू कुमारी को 116820 एवं पराजित केदार हाजरा को 84288 वोट हासिल हुए। बगोदर विस सीट पर भाजपा के नगेन्द्र महतों ने एक बार फिर भाकपा माले के विनोद कुमार सिंह को लगभग 31 हजार 213 मतों के अंतर से पराजित कर चौथी बार विस जाने से रोक दिया। विजयी नगेन्द्र महतो को 109318 एवं प्रतिद्वंदी विनोद सिंह को 78105 वोट प्राप्त हुए।

spot_img

Latest articles

Jharkhand Product Policy: झारखंड में नयी उत्पाद नीति: जिलास्तर पर तय होगी शराब दुकानों की संख्या

Jharkhand Product Policy: झारखंड में नयी उत्पाद नीति के तहत शराब दुकानों की संख्या...

क्सलियों की साजिश नाकाम, 18 IED बम बरामद

Chaibasa-Khunti News: पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिले की सीमा पर बुधवार को सुरक्षा बलों...

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

Ranchi News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को...

शिबू सोरेन की सेहत में सुधार, दिल्ली के अस्पताल में खतरे से बाहर

Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संरक्षक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की...

खबरें और भी हैं...

Jharkhand Product Policy: झारखंड में नयी उत्पाद नीति: जिलास्तर पर तय होगी शराब दुकानों की संख्या

Jharkhand Product Policy: झारखंड में नयी उत्पाद नीति के तहत शराब दुकानों की संख्या...

क्सलियों की साजिश नाकाम, 18 IED बम बरामद

Chaibasa-Khunti News: पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिले की सीमा पर बुधवार को सुरक्षा बलों...

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

Ranchi News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को...