Latest Newsझारखंडबोकारो के इन विधानसभा सीटों पर INDIA गठबंधन का कब्जा

बोकारो के इन विधानसभा सीटों पर INDIA गठबंधन का कब्जा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Bokaro Assembly Seats : झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों में बोकारो जिले की चारों विधानसभा सीटों (Bokaro Assembly Seats) पर INDIA गठबंधन का कब्जा हो गया।

बोकारो, चंदनकियारी, गोमिया, बेरमो इन चारों सीटों पर INDIA गठबंधन को जीत मिली है। साथ ही पहली बार चुनाव में कदम रखने वाली JLKM पार्टी ने सबको चौंका दिया है।

बोकारो विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके वीरंची नारायण हैट्रिक लगाने के मूड में थे लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया और अपना विधायक कांग्रेस प्रत्याशी श्वेता सिंह (Shweta Singh) को चुन लिया।

श्वेता सिंह को कुल 1,33,438 वोट मिले और विरंची नारायण को 1,26,231 मत प्राप्त हुए। इस तरह से 7207 वोटों से स्वेता सिंह ने विजय प्राप्त की। चंदनक्यारी विधानसभा क्षेत्र से दो बार के विधायक और नेता प्रतिपक्ष रहे अमर बावरी को जनता ने कुल 56,091 मत दिया।

यहां पूर्व मंत्री उमाकांत रजक जो चुनाव से पहले आजसु छोड़कर JMM में शामिल हुए थे उन्हें JMM ने टिकट दिया था।

जनता ने उमाकांत रजक को 90,027 मत देकर विजयी बनाया। उमाकांत रजक ने 33,733 वोट से जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर JLKM के प्रत्याशी अर्जुन रजवार को 56294 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी अमर बाउरी को 56091 वोट मिले।

बेरमो विधानसभा क्षेत्र में त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना थी

गोमिया विधानसभा क्षेत्र से आजसू के विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो को जनता ने नकार दिया और झामुमो के नेता योगेंद्र प्रसाद को मत देकर विजयी बनाया।

झामुमो प्रत्याशी Yogendra Prasad  को 95,170 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर JLKM के प्रत्याशी पूजा कुमारी को 54508 वोट मिले। AJSU के प्रत्याशी डॉ लम्बोदर महतो को 54508 वोट मिले। इस तरह लम्बोदर महतो तीसरे नंबर पर चले गए।

बेरमो विधानसभा क्षेत्र में इस बार त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना थी। एक तरफ जयराम महतो, दूसरी तरफ पूर्व सांसद रविंद्र पांडे और तीसरी तरफ वर्तमान विधायक कांग्रेस प्रत्याशी जय मंगल सिंह मैदान में थे। जयमंगल सिंह को 90,246 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे Jairam Mahato को 60871 वोट मिले। पूर्व सासंद रविंद्र पाण्डेय तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें 58,532 वोट मिले। इस तरह कांग्रेस प्रत्याशी जयमंगल सिंह 29375 वोट से जीत गए।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...