Homeझारखंडकोडरमा से तीसरी बार विजयी हुईं नीरा यादव, सुभाष यादव को...

कोडरमा से तीसरी बार विजयी हुईं नीरा यादव, सुभाष यादव को…

Published on

spot_img

Neera Yadav Won from Koderma: कोडरमा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी Dr Neera Yadav  ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने राजद के सुभाष यादव को 5959 वोटों से पराजित किया।

गौरतलब है कि बीजेपी ने नीरा यादव को तीसरी बार कोडरमा से अपना प्रत्याशी बनाया था। डॉ नीरा यादव वर्ष 2014 में पहली बार विधायक बनने के बाद ही राज्य की शिक्षा मंत्री बन गई थीं।

फिर 2019 में वे दुबारा विधायक चुनी गयीं। इस बार कोडरमा विधानसभा सीट पर एक बार फिर महासंग्राम देखने को मिला।

 मुकाबला काफी दिलचस्प रहा

कोडरमा विधानसभा क्षेत्र में मुख्य मुकाबला BJP उम्मीदवार और वर्तमान विधायक डॉ. नीरा यादव और राजद के Subhash Yadav के बीच था। इस सीट पर निर्दलीय शालिनी गुप्ता, बसपा के प्रकाश अम्बेडकर भी मैदान में थे।

इस सीट पर जातीय गोलबंदी के कारण मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। कोडरमा सीट पर पहले चरण में वोट डाले गए थे।

भाजपा मजबूत दिखी जबकि राजद अस्तित्व और नेतृत्व के संकट से जूझती दिखी। इस बीच भाजपा ने निवर्तमान विधायक डॉ. नीरा यादव पर ही तीसरी बार भरोसा जताया था।

डॉ. नीरा यादव ने 2014 के चुनाव के तब के राजद प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी को हराकर पहली बार यहां भाजपा का परचम लहराने में कामयाबी हासिल की थी।

कोडरमा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की नीरा यादव को 86072 वोट मिले जबकि राष्ट्रीय जनता दल के सुभाष यादव 80113 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। निर्दलीय शालिनी गुप्ता (Shalini Gupta) 68934 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहीं।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...