Homeझारखंडदूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 12.71% प्रतिशत मतदान, अब तक...

दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 12.71% प्रतिशत मतदान, अब तक यहां हुए सबसे अधिक वोट

Published on

spot_img

Second Phase Voting: झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सुबह से ही अधिकतर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं (Voting) की कतारे लगी हुई है।

झारखंड में सुबह 9:00 बजे तक 12.71% प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

जिनमें अब तक सबसे अधिक मतदान सिली में 17.02%, प्रतिशत हुई है। वहीं सबसे कम मतदान बोकारो में 10.13%, प्रतिशत हुई है।

सभी सीटों का मतदान प्रतिशत

बाघमारा – 10.55%,
बगोदर – 13.58%,
बरहेट – 14.96%,
बेरमो – 13.60%,
बोकारो – 10.13%,
बोरियो – 13.75%,
चंदनकियारी – 14.81%,
देवघर – 12.88%,
धनबाद – 10.53%,
धनवार – 12.37%,
दुमका – 13.68%,
डुमरी – 13.49%,
गांडेय – 12.94%,
गिरिडीह – 12.24%,
गोमिया – 13.59%,
जामा – 14.82%,
जामताड़ा – 14.30%,
जमुआ – 11.50%,
जरमुंडी – 13.99%
,झरिया – 10.59%,
खिजरी – 15.39%,
लिट्टीपाड़ा – 16.20%,
मधुपुर – 14.05%
,महेशपुर – 17.52%,
मांडू – 14.02%,
नाला – 15.70%,
निरसा – 15.25%,
पाकुड़ – 15.21%,
राजमहल – 14.00%,
रामगढ़ – 15.87%,
सारठ – 16.33%,
शिकारीपाड़ा – 15.61%,
सिल्ली – 17.02%,
सिंदरी – 15.21%,
टुंडी – 14.72%

चुनाव मैदान में 38 सीटों पर 528 प्रत्याशी

बताते चलें इस चरण में कुल 528 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 472 पुरुष और 55 महिला हैं।

गिरिडीह में एक थर्ड जेंडर प्रत्याशी अश्विनी आंबेडकर (Third Gender Candidate Ashwini Ambedkar) भी चुनाव लड़ रही हैं। 14219 मतदान केंद्रों पर दूसरे चरण का मतदान हो रहा है।

बोकारो में सबसे अधिक 5,84,275 मतदाता हैं, जबकि आरक्षित सीट लिट्टीपाड़ा में सबसे कम 2,17,847 मतदाता हैं।

गौरतलब है अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद झारखंड में चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद 23 नवंबर को वोटो की गिनती होगी और झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम आएंगे।

इन 38 सीटों पर हो रहा मतदान

दूसरे चरण में जिन 38 सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली व खिजरी विधानसभा सीट शामिल हैं।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...