Homeझारखंडनफरत का माहौल मिटाने को राहुल ने शुरू की भारत जोड़ो न्याय...

नफरत का माहौल मिटाने को राहुल ने शुरू की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राजेश ठाकुर ने…

Published on

spot_img

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में चलाए जा रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा को झारखंड में व्यापक रूप से सफल बनाने के लिए कांग्रेस नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को Congress भवन में हुई।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यक्रम की सफलता के लिए आम कांग्रेसजनों की भागीदारी आपसी सामंजस्य पर अत्यधिक जोर दिया गया।

बैठक में ठाकुर ने कहा कि देश अराजक दौर से गुजर रहा है और इसी अराजकता को दूर करने के लिए राहुल गांधी ने युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और भागीदारी न्याय के लिए भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की शुरुआत की है।

देश से नफरत के माहौल को मिटाने के लिए इस दौर में राहुल गांधी के संघर्ष में हम सभी को आम जनता को भागीदार बनाते हुए कदम से कदम मिलाकर संघर्ष करना होगा।

राहुल गांधी को जनता से जुड़ने से रोकने का प्रयास

ठाकुर ने कहा कि न्याय यात्रा को जिस तरह से BJP शासित राज्यों में रोकने और राहुल गांधी को जनता से जुड़ने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है उससे भाजपा के आकाओं की हताशा की झलक मिलती है।

Manipur हो या असम जहां भी सरकार ने यात्रा का दमन करने की कोशिश की वहां की जनता, युवा, छात्र सहित समाज के सभी वर्गों ने यात्रा को अपना जन समर्थन देकर यात्रा को सफल बनाया है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में न्याय यात्रा को सफल बनाकर हमें पूरे देश के सामने एक मिसाल कायम करनी है। Jharkhand की बहुमत की गठबंधन सरकार को भी केंद्र सरकार के जरिये लगातार अपदस्थ करने की कोशिश की जा रही है लेकिन झारखंड में न्याय यात्रा की सफलता भाजपा के मुंह पर करारा तमाचा साबित होगा।

बैठक में मुख्य रूप से जयशंकर पाठक, राजीव रंजन प्रसाद, संजय लाल पासवान, राकेश सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो, संजय पांडेय, मानस सिन्हा, रवीन्द्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी की क्वैशिंग याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, 2 सप्ताह बाद अगली तारीख

Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की क्वैशिंग याचिका...

साहिल उर्फ कुरकुरे के हत्यारे अमन राजा ने रांची सिविल कोर्ट में किया सरेंडर

Jharkhand News: रांची के हिंदपीढ़ी में साहिल उर्फ कुरकुरे की गोली मारकर हत्या के...

झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र : सूर्या हांसदा एनकाउंटर और RIMS-2 पर विपक्ष का हंगामा, भाजपा ने किया वॉकआउट

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को सूर्या हांसदा...

झारखंड विधानसभा में महाधिवक्ता राजीव रंजन की पुस्तक ‘दिव्यता का स्पर्श’ का विमोचन

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने सोमवार, 25...

खबरें और भी हैं...