Latest Newsझारखंडगोवा की पहली महिला राज्यपाल के निधन पर झारखंड भाजपा ने शोक...

गोवा की पहली महिला राज्यपाल के निधन पर झारखंड भाजपा ने शोक व्यक्त किया

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और गोवा की पहली महिला राज्यपाल के रूप में सेवा देने वाली मृदुला सिन्हा के निधन पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने शोक व्यक्त किया।

प्रकाश ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रसिद्ध लेखिका, भाजपा की वरिष्ठ नेता और गोवा की राज्यपाल रहीं मृदुला सिन्हा का निधन अत्यंत दुःखद है।

ईश्वर से वह प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं इस दुख की घड़ी में परिजनों को साहस प्रदान करें। उन्होंने कहा कि मृदुला सिन्हा शुरू से जनसंघ से जुड़ी रहीं, वे भाजपा के प्रभावी नेता में से एक थीं, साथ ही साहित्य की दुनिया में भी बड़ा योगदान था।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि मृदुला सिन्हा हमेशा जनसेवा को लेकर अपने प्रयासों के लिए याद की जाएंगी। भाजपा में उनके द्वारा दिये गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

उन्होंने जीवन पर्यन्त राष्ट्र, समाज और संगठन के लिए काम किया। वे एक कुशल लेखिका भी थीं, जिन्होंने संस्कृति के साथ-साथ साहित्य की दुनिया में भी बहुत बड़ा योगदान दिया है। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मृदुला सिन्हा का निधन बहुत दुखद है। उन्हें लेखन विद्या के लिए भी सदैव याद किया जाएगा। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान मृदुला सिन्हा केंद्रीय समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष की भूमिका में रहते हुए बेहतरीन कार्य किया था।

साथ ही गोवा की पहली महिला राज्यपाल बनने के बाद भी बेहतर कार्य किया। उन्होंने स्व सिन्हा की आत्मा की शांति केलिये ईश्वर से प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि भगवान उनके परिजनों को दुख की बेला में धैर्य एवम साहस प्रदान करें। वहीं रांची के सांसद संजय सेठ ने भी मृदुला सिन्हा के आकस्मिक निधन पर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है।

सांसद सेठ ने कहा गोवा के राज्यपाल के रुप में उन्होंने गुड गवर्नेंस का परिचय दिया था। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

spot_img

Latest articles

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नई ऊंचाई पर, 723 अरब डॉलर के पार

Foreign Exchange Reserves hit New High: भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छी खबर...

बिहार में बड़े अपराधी का अंत, पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस कुमार ढेर

Big Criminal Ends in Bihar : बिहार पुलिस और STF ने संयुक्त कार्रवाई करते...

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा बंगाल मामला, चुनाव आयोग ने लगाए गंभीर आरोप

Bengal case reaches Supreme Court: चुनाव से जुड़े एक अहम मामले में चुनाव आयोग...

जुमे की नमाज के दौरान बड़ा हमला, इस्लामाबाद दहल उठा

Major Attack During Friday Prayers: पाकिस्तान की राजधानी Islamabad में शुक्रवार को जुमे की...

खबरें और भी हैं...

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नई ऊंचाई पर, 723 अरब डॉलर के पार

Foreign Exchange Reserves hit New High: भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छी खबर...

बिहार में बड़े अपराधी का अंत, पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस कुमार ढेर

Big Criminal Ends in Bihar : बिहार पुलिस और STF ने संयुक्त कार्रवाई करते...

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा बंगाल मामला, चुनाव आयोग ने लगाए गंभीर आरोप

Bengal case reaches Supreme Court: चुनाव से जुड़े एक अहम मामले में चुनाव आयोग...