Latest Newsझारखंडझारखंड में गठबंधन की सरकार बनी तो कराएंगे जाति जनगणना: राहुल गांधी

झारखंड में गठबंधन की सरकार बनी तो कराएंगे जाति जनगणना: राहुल गांधी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Rahul Gandhi In Bokaro: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बेरमो के भंडारीदह में शुक्रवार काे आयोजित चुनावी सभा में कहा कि झारखंड में गठबंधन की सरकार बनी तो जाति जनगणना करायी जाएगी।

महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना (Mainiyan Samman Yojana) के तहत दिसंबर से 2500 रुपए मिलेंगे। 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। एसटी का आरक्षण 26 से 28 और OBC का आरक्षण 14 से 27 प्रतिशत किया जाएगा।

भाजपा कर रहे हैं संविधान को खत्म करने की कोशिश

हर गरीब को सात किलो राशन मिलेगा। 15 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेरमो से कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल सिंह और बोकारो विधानसभा से प्रत्याशी श्वेता सिंह (Shweta Singh) को भारी मतों से विजयी बनाएं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है। जबकि BJP और RSS इस संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे कूड़ेदान में फेंकने की कोशिश कर रहे हैं।

यही हमारी लड़ाई है। उन्होंने कहा कि यह संविधान भारत के महापुरुषों की सोच है, यह एक तरह से भारत के लोगों की आत्मा है, और आज इस देश में गरीबों को जो अधिकार मिले हैं, कॉंग्रेस का देंन है, जैसे वोट का अधिकार, पानी का अधिकार, जंगल का अधिकार, यह किताब उन्हें देती है. इस किताब से पहले राजा-महाराजा जो चाहते थे, करते थे. लेकिन संविधान के बाद सभी को समान अधिकार मिले हैं।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...