Homeझारखंडझारखंड : चिट्ठी भेजकर फल विक्रेता से मांगी 25 लाख की रंगदारी,...

झारखंड : चिट्ठी भेजकर फल विक्रेता से मांगी 25 लाख की रंगदारी, पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई, रंगदारी मांगने वाला…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद: एक फल विक्रेता (Seller) अशोक प्रसाद के घर के समीप पत्र भेजकर अलग अंदाज में 25 लाख की रंगदारी (Extortion) मांगी गई। तत्काल देने की बात कही गई।

6 महीने में लौटाने की बात कही गई। पैसा नहीं देने पर परिवार के किसी सदस्य को दुनिया से उठाने की बात कही गई।

यह पत्र 4 अप्रैल को लिखा गया था। राशि 7 अप्रैल तक दिन में 10:00 बजे से रात 10:00 बजे के बीच पेटी में भरकर देने को कहा गया।

हर विक्रेता ने गुप्त रूप से यह सूचना अपने रिश्तेदारों को और पुलिस को दी।

पुलिस ने जाल बिछाकर एक टेंपो चालक (Tempo Driver) और निरसा मुख्य सड़क से 6 लोगों को हिरासत (Custody) में लिया है।

सभी से पूछताछ की जा रही है। मामला धनबाद के निरसा का है।

इस तरह पकड़े गए आरोपी, मुख्य रंगदार की जानकारी नहीं

पत्र के मुताबिक, रंगदारी मांगने वाला रंगदारी लेने आदमी को भेजा। तय समय के अनुसार निरसा टेंपो स्टैंड (Tempo Stand) से एक बुजुर्ग टेंपो चालक अशोक शर्मा को तय तिथि 7 अप्रैल की शाम यह कह कर अशोक प्रसाद के घर भेजा गया कि वहां फल की पेटियां रखी हुई हैं, जाकर ले आओ।

इस दौरान उसी के मोबाइल से फल विक्रेता से बात कराई गई। इसके बाद टेंपो चालक को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना (Information) पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

उसके बाद एक कार से जा रहे छह लड़को को पुलिस ने पकड़ लिया। उनमें से ऑटो चालक ने एक को पहचान लिया, लेकिन बाद में थाने में जाकर पहचानने से इनकार कर दिया।

हिरासत में लिए गए युवक पुलिस के सामने बार-बार बयान बदल रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।

आटो चालक खुद को निर्दोष बता रहा है। रंगदारी मांगने वाला कौन है अभी तक इसका खुलासा नहीं हो सका है।

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...