Latest Newsझारखंडरांची में हुए सड़क हादसे में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्रा की मौत

रांची में हुए सड़क हादसे में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्रा की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi Accident News: रांची के मांडर थाना क्षेत्र के पुल के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार छात्र और छात्रा को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

किराए के मकान में रहते थे दोनों

Central University से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में मरने वाले दोनों लोगों में से ऐश्वर्या पश्चिम बंगाल के हावड़ा की रहने वाली है। जबकि देवदास बंगाल के सुंदरबन का रहने वाला है। दोनों मांडर में मकान किराए पर लेकर रहते थे और वहां से रोजाना सेंट्रल यूनिवर्सिटी में क्लास करने आते थे। देवदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से PHED कर रहा था जबकि ऐश्वर्या जियो इंफॉर्मेटिक्स में एमएससी कर रही थी।

परिजनों को दी गई खबर

मांडर थाना प्रभारी राहुल ने बताया कि सड़क हादसे में Central University दो छात्रों की मौत हो गई है, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार Central University के दोनों छात्र मलटूटी पुल के पास बने डायवर्सन से गुजर रहे थे, इसी दौरान एक मालवाहक ट्रक ने दोनों को पीछे से कुचल दिया। दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने ट्रक और चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

spot_img

Latest articles

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नई ऊंचाई पर, 723 अरब डॉलर के पार

Foreign Exchange Reserves hit New High: भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छी खबर...

बिहार में बड़े अपराधी का अंत, पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस कुमार ढेर

Big Criminal Ends in Bihar : बिहार पुलिस और STF ने संयुक्त कार्रवाई करते...

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा बंगाल मामला, चुनाव आयोग ने लगाए गंभीर आरोप

Bengal case reaches Supreme Court: चुनाव से जुड़े एक अहम मामले में चुनाव आयोग...

जुमे की नमाज के दौरान बड़ा हमला, इस्लामाबाद दहल उठा

Major Attack During Friday Prayers: पाकिस्तान की राजधानी Islamabad में शुक्रवार को जुमे की...

खबरें और भी हैं...