Homeक्राइमचतरा पुलिस ने 15 लाख के इनामी नक्सली रमेश गंझु को किया...

चतरा पुलिस ने 15 लाख के इनामी नक्सली रमेश गंझु को किया गिरफ्तार

Published on

spot_img

चतरा: चतरा पुलिस ने 30 पुलिसकर्मियों की हत्या और 46 कांडों में वांछित 15 लाख के ईनामी भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली रमेश गंझु उर्फ आजाद को गिरफ्तार किया है।

उसके पास से डेढ़ लाख रुपया बरामद किया गया। आजाद भाकपा माओवादी का रीजनल कमेटी सदस्य भी है।

एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए लावालौंग थाना क्षेत्र के बरवाडीह जंगल से आजाद को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली आजाद पर 15 लाख रुपये का इनाम है।

चतरा, लातेहार, पलामू, गया,औरंगाबाद समेत झारखंड-बिहार के कई जिलों की पुलिस को आजाद की तलाश थी।

आजाद पुलिस के जवानों की हत्या कर पेट मे लैंडमाइंस लगाने का भी मास्टरमाइंड है। आजाद ने 20 वर्षो में 30 से अधिक जवानों और ग्रामीणों की हत्या किया है। झारखंड-बिहार के विभिन्न थानों में आजाद के खिलाफ 46 मामले दर्ज है।

एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी संगठन के कुख्यात नक्सली आजाद पार्टी में युवाओं को प्रोत्साहित करने और पार्टी का प्रचार प्रसार कर संगठन में शामिल करने के लिए लगा हुआ है।

वर्तमान में लावालौंग और चतरा क्षेत्र में सक्रिय है। अफीम माफियाओं और अन्य लोगों को डरा धमकाकर लेवी वसूली का काम कर रहा है।

सूचना मिलने के बाद सिमरिया डीएसपी अशोक रविदास के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया और नक्सली आजाद को गिरफ्तार कर लिया गया।

टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक रविदास, सचिन कुमार दास, गोविंद कुमार, विवेक कुमार, बंटी यादव, मुकेश कुमार, रामदेव वर्मा सीआरपीएफ 190 बटालियन के जवान, सैट 50 के जवान शामिल थे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...