Homeझारखंडझारखंड : भाकपा माओवादी की हार्डकोर महिला नक्सली सुनीता ने उगले कई...

झारखंड : भाकपा माओवादी की हार्डकोर महिला नक्सली सुनीता ने उगले कई राज, जल्द होगी और गिरफ्तारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: देवरी भेलवाघाटी पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी की हार्डकोर महिला नक्सली सुनीता श्रम को गिरफ्तार (Hardcore Female Naxalite Sunita Shram) किया है।

बीते सोमवार को पुलिस के हत्थे चढ़े विनोद वर्णवाल उर्फ राजेश बर्गवाल (Rajesh Burgwal) की निशानदेही पर यह सफलता पुलिस को मिली है।

सुनीता चकाई थाना इलाके के अति आवाद प्रभावित जंगली इलाका बाराजोर गांव (Barajor Village) की रहनेवाली है। हालांकि, भेलवाघाटी थाना पुलिस इस मामले की पुष्टि नहीं की है।

बता दें कि सुनीता बुधवार की रात अपने इकलौते पुत्र से मिलने अपने घर बाराजोर आई हुई थी, जिसकी भनक भेलवाघाटी थाना पुलिस को लग गई। इसके बाद भेलवाघाटी थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में टीम गठन कर उसकी गिरफ्तारी की गई।

उसके पास से पुलिस ने हथियार व कारतूस (Arms and Ammunition) सहित अन्य सामान बरामद किया है। आरोप है कि महिला नक्सली सुनीता बम ने वर्ष 2008 में भेलवापाटी थाना क्षेत्र के तेतरिया बाजार में तिसरी के हिवरा व्यवसायी दासो साव की हत्या कर दी थी, हालांकि उस वक्त सुनीता के साथ और भी कई नक्सली शामिल थे।

इस संबंध में भेलवाघाटी थाना में कांड संख्या 166/08 के तहत सुनीता म सहित कई Naxalites (नक्सलियों) पर मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से पुलिस उसकी गिरफ्तारी में जुटी थी।

पहले पति को छोड़कर नक्सली से की थी शादी

सुनीता हेंब्रम (Sunita Hembram) ने चकाई थाना बाराजोर गांव निवासी अपने पहले पति रमका टुडू को छोड़का वर्ष 2005 प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर मृत चिराग दा उर्फ रामचंद्र महतो उर्फ प्रमोद महतो उर्फ बड़का दा के दस्ते के सक्रिय सदस्य रजो मरांडी उर्फ राजा दा से 2007 में शादी कर ली थी।

शादी के ठीक एक वर्ष बाद बिहार के लखीसराय में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में रजो मरांडी उर्फ राजा दा के मारे जाने के बाद सुनीता ने उसके छोटे भाई आकाश मरांडी (Akash Marandi) जो प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का सदस्य था, उससे 2010 उससे शादी रचा ली, लेकिन वह पिछले पांच वर्षों से लापता है।

सुनीता का कहना है कि अपने तीसरे पति नक्सली आकाश मरांडी से इतने दिनों में ना ही मिली है और ना ही कहीं कोई अता-पता चल पाया है।

पुलिस को दावा है कि आरोपी से पूछताछ (Inquiry) मैं आगे भी कई खुलासे होंगे। सुनीता की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। जल्द और गिरफ्तारी होगी।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...