Homeझारखंडझारखंड में यहां आवास निर्माण में बड़ी हेर-फेर, जिला परिषद अध्यक्ष ने...

झारखंड में यहां आवास निर्माण में बड़ी हेर-फेर, जिला परिषद अध्यक्ष ने जांच की मांग की

Published on

spot_img

देवघर: जिला परिषद अध्यक्ष सह कार्यकारिणी समिति प्रधान रीता देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, आंबेडकर आवास व वेदव्यास आवास के लाभुकों के चयन में व्यापक पैमाने पर धांधली हुई है।

सूची में छेड़छाड़ भी की गई है। यह बातें उन्होंने प्रेस वार्ता में गुरुवार को अपने आवासीय कार्यालय में कही।

कहा कि इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो।

उन्होंने कहा कि शिकायत मिल रही है कि आवासों के लाभुकों के चयन में भारी पैमाने पर धांधली हो रही है।

जिसमें पंचायत स्तरीय व प्रखंड के कर्मचारियों की अहम भूमिका रही है। इसकी शिकायत जिले के उपायुक्त, उप विकास आयुक्त को करती रही हूं।

परंतु दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण यह सिलसिला आज भी जारी है।

आम लोगों से शिकायतें मिल रही है। आवास के लाभुकों के चयन में धांधली हो रही है।

पक्का आवास रहने के बावजूद एक ही परिवार के लोगों को सभी प्रकार के आवास निर्माण के लिए चयन करने की शिकायतें मिली हैं।

तैयार की गई सूची में भी नाम हटाना और नाम जोड़ना आम बातें हो गई है।

इसकी उच्चस्तरीय जांच होने से धांधली की सारी कलई खुल जाएगी। दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए। अनेक लोग जेल की सलाखों के अंदर होंगे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...