Latest NewsझारखंडFCI गोदाम से चावल चोरी करते हुए एक युवक गिरफ्तार, 7 बोरी...

FCI गोदाम से चावल चोरी करते हुए एक युवक गिरफ्तार, 7 बोरी चावल जब्त

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Rice Stolen from FCI Warehouse: धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र में FCI गोदाम से चावल चोरी (Rice Stolen) करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने मंगलवार की रात गश्ती के दौरान आरोपी चंदन भुईयां (Chandan Bhuiyan) को रंगे हाथों पकड़ा। उसके पास से चोरी किए गए सात बोरी चावल भी बरामद किए गए हैं।

निरसा एसडीपीओ रजत माणिक बाखला (Nirsa SDPO Rajat Manik Bakhala) ने बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में इस घटना की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि निरसा थाने की गश्ती टीम, जिसमें गश्ती दल के इंचार्ज रणजीत उरांव शामिल थे, बीती रात नियमित गश्त पर थी।

आरोपी को बुधवार को जेल भेज दिया

इसी दौरान उन्होंने एक युवक को FCI गोदाम से चावल निकालते देखा। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान चंदन भुईयां के रूप में हुई है, जो सिंहपुर बस्ती का निवासी है। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, उसने अकेले ही चोरी की योजना बनाई थी और इसे अंजाम दिया।

चोरी के इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को बुधवार को जेल भेज दिया। प्रेस वार्ता में निरसा थाना प्रभारी मंजीत कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...