Homeक्राइमभाजपा नेता सतीश सिंह हत्याकांड के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

भाजपा नेता सतीश सिंह हत्याकांड के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

Published on

spot_img

धनबाद: धनबाद विधायक राज सिन्हा के करीबी केंदुआ मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष सतीश सिंह हत्याकांड का आरोपित सतीश साव उर्फ़ गांधी ने गुरुवार को धनबाद कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

आत्मसमर्पण गुपचुप तरीके से किया गया। इसकी भनक पुलिस तक को नहीं लगी। गांधी द्वारा न्यायालय में आत्मसमर्पण के बाद उसे न्यायिक हिरासत में धनबाद जेल भेज दिया गया।

धनबाद के चर्चित भाजपा नेता सतीश सिंह को सरेआम गोली मारने के मामले में मास्टरमाइंड कहे जाने वाले विकास सिंह के शागिर्द गांधी ने गुरूवार को पुलिस दबाव से तंग आकर अदालत में सरेंडर कर दिया।

वरीय अधिवक्ता जया कुमार की दलील सुनने के बाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अर्जुन साव की अदालत ने गांधी को चौदह दिनों के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

इसके पूर्व 24 जुलाई को विकास सिंह ने भी अदालत में सरेंडर किया था। इसकी जमानत अर्जी तीन अगस्त को अदालत से खारिज हो चुकी है। अधिवक्ता जया कुमार ने बताया कि जमानत अर्जी बाद में दायर की जाएगी।

सरेंडर करने के लिए गांधी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कोर्ट पहुंचा था। लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। जबकि पुलिस उसकी तलाश में कई जगह छापेमारी कर चुकी है।

जेल गेट पर गांधी के दर्जनों समर्थकों की भीड़ जमी रही। इसके बाद भीड़ बढ़ता देख मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने जेल गेट से गांधी के समर्थकों को हटाया।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...