Homeझारखंडछात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ BJYM ने दिया धरना

छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ BJYM ने दिया धरना

Published on

spot_img

धनबाद: 12वीं के रिजल्ट के खिलाफ प्रदर्शन कर रही छात्राओं पर प्रशासन की ओर से लाठीचार्ज करने के मामले में भाजपा लगातार झारखंड सरकार को घेरने के प्रयास में जुटी है।

इसी क्रम में सोमवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से एक महाधरना का आयोजन किया गया।

धरना पर बैठे नेताओं ने लाठी चार्ज में शामिल एसडीएम को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ महाधरना में भाजपा विधायक राज सिन्हा, भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष किसलय तिवारी, पूर्व महापौर चंद्रशेखर सिंह के साथ साथ सैकड़ों भाजपा नेता शामिल हुए।

इस दौरान युवा मोर्चा के अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है।

राज्य सरकार का अपने पुलिस पर कंट्रोल नहीं है। प्रत्येक दिन हत्या और छिनतई जैसी घटनाएं हो रही है और सरकार मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रही है।

उन्होंने कहा कि धनबाद में विधि व्यवस्था की स्थिति और भी बदतर हो चुकी है, यहां जज ही सुरक्षित नहीं हैं तो भला आम जनता कैसे सुरक्षति रह सकती है।

किसलय तिवारी ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि धनबाद एसडीएम सुरेंद्र कुमार को शीघ्र बर्खास्त करें।

अगर एसडीएम को बर्खास्त नहीं किया गया तो पूरे राज्य में भाजपा की ओर से उग्र आंदोलन किया जाएगा।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...