Homeझारखंडधनबाद : सड़क पर गंदे पानी में लोगों के साथ सत्याग्रह पर...

धनबाद : सड़क पर गंदे पानी में लोगों के साथ सत्याग्रह पर बैठे विधायक राज सिन्हा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

MLA Raj Sinha sitting on Satyagraha: धनबाद के BJP विधायक राज सिन्हा (Raj Sinha) धनबाद शहर में जलजमाव की समस्या पर विरोध जताते हुए बीच सड़क पर गंदे पानी में बैठकर सत्याग्रह कर रहे हैं। उनके साथ कई महिला-पुरुष मंगलवार सुबह से गंदे पानी में बैठे हैं।

सत्याग्रह कर रहे लोगों का कहना है कि जब तक समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाया जाता, वे यहीं बैठे रहेंगे।

सोमवार को विधायक ने धनबाद नगर निगम के आयुक्त से मुलाकात की थी और जलजमाव की समस्या पर चर्चा की थी। उन्होंने कहा था कि नगर निगम और जिला प्रशासन तत्काल इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाता, तो वे गंदे पानी के बीच सत्याग्रह करेंगे।

मंगलवार सुबह विधायक अपने समर्थकों के साथ रानी बांध इलाके में पहुंचे और जलजमाव के बीच सड़क पर बैठ गए। राज सिन्हा ने कहा कि नगर निगम के निकम्मेपन से पूरे शहर की स्थिति नारकीय हो गई है। बीमारियां (Diseases) फैल रही हैं। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। धैया बस्ती, रानीबांध में स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर है।

राज्य की सरकार का जनसमस्याओं से कोई वास्ता नहीं रहा। उन्होंने दर्जनों बार अफसरों को पत्र लिखा, उनसे मुलाकात कर समस्या बताई, लेकिन वे सब कुछ देख-सुनकर भी अनजान बने हुए हैं। नगर निगम के पास DMFT का करोड़ों का फंड है। विकास योजनाओं की राशि लैप्स हो रही है।

विधायक ने कहा कि जब क्षेत्र की जनता गंदे पानी के जमाव के बीच नारकीय जिंदगी जी रही है, तो ऐसे में वे अपने घर में आराम से कैसे बैठ सकते हैं? सत्याग्रह पर बैठे लोग राज्य सरकार, जिला प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। दोपहर बारह बजे तक प्रशासन का कोई जिम्मेदार अफसर मौके पर नहीं पहुंचा था।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...