Homeझारखंडझूला झूलते वक्त झूले की रस्सी गले में फंसने से 7 साल...

झूला झूलते वक्त झूले की रस्सी गले में फंसने से 7 साल की बच्ची की मौत

Published on

spot_img

7 year Old Girl Dies after Swing Rope Gets Stuck around Her Neck : धनबाद जिले के सरायढेला निवासी चंदन शर्मा की 7 वर्षीया बेटी नेहा कुमारी की शुक्रवार की दोपहर करीब 12:30 बजे झूला झूलते वक्त झूले की रस्सी गले में फंसने से मौत हो गई।

घटना के बाद बच्ची को आनन-फानन में धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Dhanbad Medical College Hospital) लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के संबंध में परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची घर में झूले पर झूल रही थी। उसे समय बच्ची की मां और पिता दोनों घर से बाहर थे। थोड़ी देर बाद दोनों घर आए तो देखा कि बच्ची के गले में झूले की रस्सी फंसी है और वह अचेत अवस्था में है। आशंका जताई जा रही है कि झूला झूलने के दौरान बच्ची अनियंत्रित हो गई होगी।

जिससे झूले की रस्सी उसके गले में फंस गई। बच्ची को Medical College Hospital लाया गया। यहां इमरजेंसी में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत्यु (Death) घोषित कर दिया। घटना के बाद से बच्ची की मां का रो-रोकर बुरा हाल है

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...