Homeझारखंड24 घंटे जलाएं बिजली, आपके घर का बिल नहीं आएगा: हेमंत सोरेन

24 घंटे जलाएं बिजली, आपके घर का बिल नहीं आएगा: हेमंत सोरेन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Hemant Soren in Dumka : दुमका जिले के मसलिया प्रखंड के मसानजोर पंचायत के आश्रम चापुड़िया फुटबाल मैदान में गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री Hemant Soren ने कहा कि भाजपा वाले आदिवासी-मूलवासी को घुसपैठिया बोलता है।

उन्होंने कहा कि यहां के गरीबों के बारे में किसानों के बारे में हमलोगों से कोई अधिक नहीं जान सकता है। यहां कोई बीमार हो जाये, बच्चा का स्कूल में दाखिला कराना हो या बिजली का बिल भरना हो, यहां के लोगों को उधारी लेने की नोबत पड़ जाती है।

समय पर बिजली बिल जमा नहीं करने पर केस दर्ज हो जाता है, फिर कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाना मजबूरी बन जाती है। बच्चों का फीस जमा नहीं करने पर नाम कट जाता है, असाध्य रोग होने पर मरने के सिवाय कुछ उपाय नहीं रह जाता है। हमारी सरकार ने सारा बिजली माफ करा दिया ऐसा उपाय कर दिया कि अब महीने का बिल ही नहीं आने वाला है। बच्चों की शिक्षा के लिए CM उत्कृष्ट विद्यालय बनवाया गया।

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना की व्यवस्था कराई गई

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना की व्यवस्था कराई गई है। जिससे गरीबों की स्थिति में सुधार हो सके। गरीब इतना बोझ के नीचे दबा हुआ है कि बेचारा अपने पैर पर खड़ा नहीं हो पा रहा है। इसलिए हमने संकल्प लिया और सारा बकाया बिजली बिल माफ किया।

झारखण्ड की जनता को आज हम यह आश्वासन देते हैं कि 24 घंटे बिजली आप जलाएं। लेकिन आपके घर का बिजली बिल ही नहीं आएगा।

यह बात आप पूछना भारतीय जनता पार्टी के लोगों से कि बीस साल तक राज किया तुमने, लेकिन इस राज्य के गरीब जनता के लिए एक भी ऐसा काम क्यों नहीं किया। ये लोग CNT SPT करता है। यहां के आदिवासी मूलवासी को घुसपैठिये बोलता है।

अजीब स्थिति है। देश का प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री रोटी माटी बेटी का बात करता है। लेकिन भाइयों यही लोग है जो विकास के नाम पर हमलोगों को विस्थापित करता है। यही लोग हैं जिनके राज्यों में आदिवासियों,दलितों के ऊपर पेशाब किया जाता है। लेकिन कोई CM न PM एक शब्द भी नहीं बोलता। आज एक आदिवासी मुख्यमंत्री बना है तो यह उनके आंखों में चुभ रहा है।

मुझे झूठे केस में डालकर जेल भेजने का काम किया। सोचा कि झुक जाएंगे लेकिन उनको यह पता नहीं की आदिवासी समाज दलित समाज मूलवासी इनको सबक सिखाएगा। इसलिए मित्रों आने वाला 20 नवंबर को चुनाव के दिन सभी तीर धनुष छाप पर वोट डालकर आपके अपने चहेते विधायक बसंत सोरेन (Basant Soren) को जीताने का काम करें।

इस मौके पर झामुमो केन्द्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य,दुमका विधायक सह प्रत्याशी बसंत सोरेन, मसलिया झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बासुदेव टुडू,निशित वरन गोलदार, मनोज यादव,असित वरन गोलदार, दिनेश दत्ता,राजेन्द्र प्रसाद सिंह, सुभाष दास, सहित सैकड़ों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...