Homeझारखंडरांची के युवक ने यहां होटल की छत से कूदकर दे दी...

रांची के युवक ने यहां होटल की छत से कूदकर दे दी जान, पिता ने कही ये बात

Published on

spot_img

दुमका: रांची के रहने वाले एक युवक द्वारा दुमका के सिंधी होटल की छत से कूदकर खुदकुशी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

नगर थाना क्षेत्र के चुहाबगान में युवक ने सिंधी होटल की छत से कूदकर जान दे दी।

होटल के कर्मियों की मदद से उसे फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है, जो मूलरूप से रांची का रहने वाला था।

छानबीन में जुटी पुलिस

घटना के संबंध में राकेश के पिता का कहना है कि उसका बेटा मानसिक रूप से बीमार था, जिसका इलाज भी चल रहा था।

पिता ने घटना की जानकारी नगर थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और छानबीन में जुट गयी। नगर थाना पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम होगा।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, राकेश के पिता महेंद्र कुमार कोआपरेटिव बैंक में जेआरएस हैं, जो सिंध होटल में ही रहते थे।

राकेश हमेशा अपने पिता से मिलने वहां जाता था और उसी होटल में अपने पिता के साथ ठहरता था। 17 अगस्त की दोपहर रमेश के पिता ऑफिस चले गए।

जानकारी के अनुसार, पिता के जाने के बाद राकेश ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

बता दें कि इससे पहले भी दुमका के ही अशोका होटल की छत से कूदकर एक युवक ने जान दे दी थी।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...