Homeझारखंडदुमका में 27 लाख के गबन मामले में शोरूम का कैशियर गिरफ्तार,...

दुमका में 27 लाख के गबन मामले में शोरूम का कैशियर गिरफ्तार, दो फरार

Published on

spot_img

दुमका: शहर के भागलपुर रोड स्थित हीरो शोरूम में काम करने वाले कैशियर सुमन कुमार मंडल को 27 लाख रुपये के गबन के आरोप में मंगलवार को नगर थाना पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस उसका साथ देने वाले कुमारपाड़ा के रवि सिंह व बोकारो के चास निवासी रौशन रंजन की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

गबन की प्राथमिकी 21 अगस्त को कंपनी के मालिक मिठठू अग्रवाल ने दर्ज कराई थी।

पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने कहा कि रामगढ़ के सिलठा का रहने वाला सुमन कुमार मंडल पांच साल से शोरूम में कैशियर का काम करता है। उसने कंप्यूटर सिस्टम में हेरफेर कर अधिक बिक्री को कम कर दिखाया।

संदेह होने पर आडिट कराया तो पता चला कि 14 अप्रैल से 21 अगस्त तक कुल 27 लाख का गबन किया है।

इस काम में शोरूम में काम करने वाले रवि सिंह व रौशन रंजन ने साथ दिया है।

तीनों के खिलाफ नगर थाना में मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस का कहना है कि सुमन को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। बाकी दोनों आरोपी फरार हैं।

मालिक ने बताया कि अभी भी लेनदेन का आडिट चल रहा है। हो सकता है कि गबन की राशि और अधिक बढ़ जाये।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...