Homeझारखंडझारखंड : दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, बड़ी घटना होने से...

झारखंड : दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, बड़ी घटना होने से बची

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

चाईबासा: चक्रधरपुर थाना अंतर्गत श्रीश्री रानी रसाल मंजरी दुर्गा पूजा पंडाल में (Fire in Durga Puja pandal) शॉर्ट सर्किट से आग लगने अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना पर चक्रधरपुर थाना पुलिस और अग्निशामक वाहन घटनास्थल पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ी घटना होने से बच गयी।

जानकारी के अनुसार रांची चाईबासा मुख्य मार्ग NH-75 E Chakradharpur  के किनारे शहर के अनुमंडल अस्पताल परिसर में श्रीश्री रानी रसाल मंजरी दुर्गा पूजा समिति का पंडाल लगा था। तभी शॉर्ट सर्किट होने से पंडाल के पीछे तरफ आग लग गई।

कर्मियों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के वजह से पंडाल में आग लगी

आग लगने के बाद अस्पताल (Hospital) के स्वास्थ्य कर्मियों ने इसकी सूचना पंडाल के पदाधिकारियों को दिया, जिसके बाद चक्रधरपुर थाना में सूचना देने के पश्चात अग्निशामक वाहन को बुलाया गया।

स्थानीय लोगों ने पानी और अग्निशामक सिलेंडर से आग पर काबू पा लिया। इसी बीच सूचना मिलने पर अग्निशामक वाहन और कर्मी भी पहुंच गए।

इस घटना में पंडाल का कुछ हिस्सा जलकर राख हो गया। इस संबंध में पंडाल निर्माण करने वाले टेंट हाउस (Tent house) के मालिक दीपक सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट (Short Circuit) के कारण पंडाल में आग लगी समय रहते हुए आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। अग्निशामक कर्मियों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के वजह से पंडाल में आग लगी।

spot_img

Latest articles

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

खबरें और भी हैं...