Homeझारखंडदुमका में यहां विवाद में फायरिंग, एक घायल, चार हिरासत में

दुमका में यहां विवाद में फायरिंग, एक घायल, चार हिरासत में

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

दुमका: बालू डंपिंग के विवाद में मुफस्सिल थाना क्षेत्र में विजयपुर के समीप एक लाइन होटल में गुरुवार को देर रात करीब एक बजे गोली चली, जिसमें थाना क्षेत्र के सरुआ निवासी इलियास बास्की घायल हो गया।

सिर में गम्भीर चोट के कारण उसे फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामले में कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना प्रभारी उमेश राम ने चार आरोपितों को हिरासत में लिया है।

हिरासत में पुलिस विजयपुर सरुआ निवासी अशोक हेम्ब्रम, अशोक मंडल, सुमन मुर्मू एवं करण सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार बालू डंपिंग को लेकर पुरानी रंजिश में दो गुटों में विवाद हुआ।

विवाद अशोक हेम्ब्रम और सरुआ निवासी उत्तम मंडल के बीच हुई, जिसमें उत्तम मंडल का साथी इलियास बास्की घायल हो गया।

मामले में उत्तम मंडल ने बताया कि पहले अशोक हेम्ब्रम के साथ बालू डंपिंग का काम करता था।

बाद में विवाद होने पर पैसे का हिसाब मांगने पर जान से मारने का आरोपित धमकी देता रहा।

गुरुवार को देर रात अशोक हेम्ब्रम हमला करने के नियत से उत्तम मंडल के होटल में आ धमका, जिसमे छह राउंड हवाई फायरिंग करते हुए मारपीट करने लगा।

संयोगवश उत्तम होटल में नहीं था। होटल में जामा थाना क्षेत्र के गायबथान निवासी चंदन राय और गौरचंद्र पाल से भी मारपीट का आरोप लगाया है।

उत्तम मंडल ने बताया कि रंजिश में किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटने की पूर्व में पुलिस प्रशासन को सूचना दी जा चुकी है।

मामले में थाना प्रभारी उमेश राम ने बताया कि अशोक हेम्ब्रम बालू डंपिंग का लाइसेंसी है। पुरानी रंजिश में मारपीट हुई है।

घायल इलाजरत है। फायरिंग की बात सामने आयी है। पुलिस चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...