Homeझारखंडझारखंड : पहले प्यार, फिर दोनों ने की शादी, दो साल साथ...

झारखंड : पहले प्यार, फिर दोनों ने की शादी, दो साल साथ रहने के बाद नौकरी से इस्तीफा देकर युवक हुआ फरार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

देवघर: एक लड़की ने प्यार (Love) और फिर शादी (Marriage) करने के बाद अपने पति (Husband) पर धोखा (Cheat) देने का आरोप लगाया है।

उसने आरोप लगाया है कि जिस युवक से उसने पहले प्यार और बाद में शादी की वह उसे छोड़कर फरार हो गया है।

शादी करने के बाद करीब एक साल तक दोनों साथ रहे, लेकिन अचानक उसका पति उसे नौकरी से इस्तीफा (Resignation) देने के बाद बिहार (Bihar) अपने गृह नगर फरार हो गया है।

युवती ने देवघर न्यायालय (Deoghar Court) में इस मामले में इंसाफ देने की फरियाद लगाई है। उसने आरोप लगाया कि है कि उसका पति अब दूसरी शादी रचाने जा रहा है।

कंपनी में काम करने वाले युवक से हो गया था प्यार

युवती ने बताया है कि एक प्राइवेट कंपनी (Private Company) में काम करने वाले एक युवक से उसे प्यार हुआ फिर दोनों ने शादी रचा ली।

करीब एक साल दोनों पति-पत्नी के रूप में रहे। युवक बिहार (Bihar) के जमुई (Jamui) जिले के सिकंदरा थाना (Sikandara Police Station) क्षेत्र का किशन सिंह राजपूत है।

निजी कंपनी में मैनेजर (Manager) का काम करने वाले बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा थाना निवासी किशन सिंह राजपूत ने प्यार किया फिर शादी की।

मांग में सिंदूर भरने का वीडियो (Video) भी रिकॉर्ड किया। तकरीबन एक साल तक दोनों साथ रहे लेकिन अचानक नौकरी से इस्तीफा देकर लड़की को छोड़कर वह बिहार फरार हो गया, जब लड़की को जानकारी मिली कि वह अपने गांव में दूसरी शादी करने जा रहा है।

इसके बाद लड़की देवघर न्यायालय के शरण में आ गई है और लड़के पर मामला दर्ज कराते हुए इसकी शादी रुकवाने की गुहार लगाई है। लड़की ने यह भी आरोप लगाया है कि पहले लड़के वाले शादी के राजी थे, लेकिन अन्य जाति (Cast) का बताते हुए उसे छोड़ दिया गया है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...