Homeझारखंडगढ़वा में दो पक्षों के बीच मारपीट, घायलों का सदर अस्पताल में...

गढ़वा में दो पक्षों के बीच मारपीट, घायलों का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

Published on

spot_img

गढ़वा: डंडई थाना क्षेत्र के रारो गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में चार महिलाएं समेत दोनों पक्ष के नौ लोग घायल हो गए।

घायलों में एक पक्ष के कृष्ण प्रसाद, अनिता देवी, प्रद्युम्न कुमार व किरण कुमारी तथा दूसरे पक्ष के रघुवीर साव, सीताराम साव, नंदलाल गुप्ता, मीरा देवी व चांदनी कुमारी शामिल हैं।

सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस संबंध में एक पक्ष के कृष्णा प्रसाद ने बताया कि खेती करने के लिए सीताराम साहू के खेत से होकर ट्रैक्टर पार किया था।

इसी बात को लेकर रघुवीर साव, नंदलाल साव, सीताराम साव, मीरा देवी, चिंता देवी, चांदनी कुमारी ने मिलकर मारपीट की।

जबकि दूसरे पक्ष के सीताराम साव ने बताया कि उसके खेत में मकई की फसल लगी हुई था।

इस दौरान प्रथम पक्ष के शिवनाथ साव ने खेत में लगे मकई के फसल को रौंदते हुए ट्रैक्टर ले गए।

इसका विरोध करने पर शिवनाथ के साथ नोकझोंक हुआ था। इसके बाद आपस में समझौता हो गया था। लेकिन प्रद्युम्न कुमार ने गढ़वा से दो अज्ञात लोगों को लाकर मारपीट की।

इस घटना को लेकर दोनों पक्ष ने एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...