Homeझारखंडदुर्गा पूजा पंडाल घूम कर लौट रही लड़की से गैंगरेप

दुर्गा पूजा पंडाल घूम कर लौट रही लड़की से गैंगरेप

Published on

spot_img

Gang rape In Garwha: झारखंड के गढ़वा में दुर्गा पूजा के दौरान एक भयानक घटना सामने आई है, जहां एक लड़की को पूजा पंडाल से घर लौटते समय चार युवकों ने अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang rape) किया।

पीड़िता ने बताया कि वह पूजा पंडाल में दर्शन करके लौट रही थी, तभी रास्ते में चार युवकों ने घेरे लिया और उसकी इज्जत लूटने के इरादे से अपहरण (Kidnapping) कर लिया। आरोपी पीड़िता को पकड़कर नजदीकी नदी के किनारे ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पीड़िता को बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी फरार

वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद जब पीड़िता को होश आया, तब उसने अपने एक सहेली को कॉल कर घटना की जानकारी दी। सहेली ने तुरंत पीड़िता के परिजनों को सूचित किया, जिन्होंने घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने तुरंत Action लेकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

घटना ने लोगों में हड़कंप मचा दिया है और लोग इस कृत्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
लोगों ने घटना की कड़ी निंदा कर कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था (Security system) को मजबूत किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

spot_img

Latest articles

कल भारत बंद : 25 करोड़ कर्मचारी आज करेंगे हड़ताल, मजदूर-किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी विरोध

Bharat Band: 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों और उनकी सहयोगी इकाइयों ने मजदूर, किसान और...

ओरमांझी में बिजली मरम्मत के दौरान करंट लगने से मिस्त्री की मौत, पोल पर लटका शव

Ranchi News: झारखंड के ओरमांझी थाना क्षेत्र के आनंदी गांव में सोमवार सुबह 7:45...

‘कैप्टन कूल’ धौनी का 44वां जन्मदिन, रांची में धौनी की एक झलक पाने को उमड़ी भीड़

Captain Cool’ Dhoni Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान (Former Captain) और ‘कैप्टन...

खबरें और भी हैं...