HomeझारखंडDC और SP ने गिरिडीह केंद्रीय कारागार का किया औचक निरीक्षण

DC और SP ने गिरिडीह केंद्रीय कारागार का किया औचक निरीक्षण

Published on

spot_img

DC and SP Conducted Surprise Inspection of Giridih Central Jail: गिरिडीह जिलाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा और SP डॉ बिमल कुमार (Naman Priyesh Lakra and SP Dr. Bimal Kumar) ने बुधवार सुबह गिरिडीह केंद्रीय जेल (Giridih Central Jail) का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान DC-SP के साथ करीब 25 पदाधिकारी और लगभग 100 से अधिक जवान कारा के अंदर पहुंचे और सभी पांच ब्लॉक के 20 वार्ड के अलावा महिला वार्ड को खंगाला।

किसी प्रकार का आपत्तिजनक सामान नहीं मिला

इस दौरान कारा के अंदर अवस्थित अस्पताल को भी खंगाला गया। जेल के अंदर सुबह छह बजे ही प्रशासन की टीम पहुंच गई थी और आठ बजे तक वार्डों का जायजा लिया।

निरीक्षण टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि दो घंटे तक चले इस अभियान के दौरान खैनी और गुटखा के अलावा किसी प्रकार का आपत्तिजनक सामान (Objectionable items) नहीं मिला है।

टीम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत विश्वपुते, DSP-वन नीरज कुमार सिंह, DSP-टू कौशर अली, SDPO सदर जीतबाहन उरांव, मुफ्फसिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर शैलेश प्रसाद के अलावा ताराटांड, गांडेय और अहिल्यापुर थाना के पदाधिकारी शामिल थे।

spot_img

Latest articles

ऑफिस में सिगरेट पीने का वीडियो वायरल होने के बाद जनसेवक जगमोहन सोरेन सस्पेंड

Public servant Jagmohan Soren suspended: जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय में ड्यूटी के दौरान खुलेआम सिगरेट...

झारखंड के 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 5 की मौत

Jharkhand Weather Update: झारखंड के 12 जिलों में मॉनसून का तांडव जारी है। मौसम...

रांची में प्रेम और श्रद्धा के साथ निकली घूरती रथ यात्रा, मौसीबाड़ी से वापसी पर भक्तों का जनसैलाब

Ranchi news: रांची के जगन्नाथपुर में रविवार को घूरती रथ यात्रा का भव्य आयोजन...

इमाम हुसैन की कुर्बानी की याद में रांची में मस्जिद जाफरिया से निकला जुलूस

Ranchi News: रांची में 10वीं मुहर्रम के मौके पर इमाम हुसैन और उनके 72...

खबरें और भी हैं...