Homeझारखंडगिरिडीह : तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

गिरिडीह : तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

Published on

spot_img

गिरिडीह: जिले के तिसरी इलाके के लोकाय थाना क्षेत्र के नारोटांड गांव के तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई।

गांव में हुए घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी जब ग्रामीणों को मिली, तो हर एक ग्रामीण घटनास्थल की और दौड़ पड़े।

जानकारी मिलने के बाद लोकाय नयनपुर थाना की पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार नारोटांड गांव निवासी नंदकिशोर साव के दोनों बेटे 12 वर्षीय कृष्णा कुमार और 10 वर्षीय सुदामा कुमार मंगलवार अपनी मां से यह कहकर निकला कि दोनों नहाने जा रहे है।

जिस वक्त दोनों भाई नहाने की बात कहकर घर से निकले, उस वक्त दोनों बच्चों की मां अपने खेत में घास काट रही थी।

मां को नहाने की बात कहकर दोनों भाई गांव के समीप तालाब में नहाने चले गए।

इस दौरान दोनों कृष्णा व सुदामा जब आधे घंटे बाद तक नहीं लौटे, तो मां सबसे पहले दोनों को तलाशने तालाब पहुंची।

जहां तालाब के मेढ़ में ही दोनों बेटों का कपड़ा रखा था। इसके बाद मां ने ही बच्चों के पिता समेत ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी।

तो ग्रामीणों की भीड़ वहां जुटी और दोनों बच्चों को तलाशना शुरु किया गया। काफी प्रयास के बाद कुछ ग्रामीणों ने दोनों के शव को बाहर निकाला गया।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...