Homeझारखंडमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोड्डा में परिसंपत्तियों का किया वितरण

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोड्डा में परिसंपत्तियों का किया वितरण

Published on

spot_img

गोड्डा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को जिले के सुंदर पहाड़ी प्रखंड के टेशोबथान गांव में जिले के विभिन्न प्रखंडों के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया।

इस दौरान उनका आदिवासी रीति रिवाज से जोरदार स्वागत किया गया।

उपायुक्त भोर सिंह यादव ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार सभी प्रकार के महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कर रही है।

इस क्रम में लोगों को रोजगार से जोड़ने का भी प्रयास किया गया है। कुछ लोगों को नियुक्ति पत्र भी मुख्यमंत्री के हाथों वितरण कराते हुए सरकार की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई।

इसके पहले मुख्यमंत्री का गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। तत्पश्चात उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार अपने निर्धारित सभी कार्यक्रमों को कई समस्याओं के बावजूद भी पूरा करने के लिए कृत संकल्पित है तथा कामों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने सुकन्या योजना, जेएसपीएल सखी मंडल, दिव्यांगों के लिए ट्राई साइकिल का वितरण, पेंशन स्वीकृति सहकारिता विभाग, आपूर्ति विभाग से राशन हार्ड का वितरण, लक्ष्मी लाडली योजना, मत्स्य विभाग सहित कई विभागों से जुड़े परिसंपत्तियों का वितरण किया।

कार्यक्रम को स्थानीय पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव ने संबोधित करते हुए जनता के सभी कामों को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा गंभीर प्रयास करने के लिए धन्यवाद प्रदान किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर सरकार के विभिन्न योजनाओं से जुड़े परिसंपत्तियों एवं आवास आदि का वितरण किया।

कार्यक्रम में मत्स्य विभाग द्वारा मोटर चांदी तनाव का वितरण राजा पोखर सुंदर जलाशय मत्स्य जीवी सहयोग समिति को किया गया, जिसका वितरण झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष ताला बाबू हांसदा ने किया।

कार्यक्रम के पश्चात वे आसपास के सैकड़ों लोगों से मिलते हुए साहिबगंज के लिए रवाना हो गए।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...