Homeझारखंडझारखंड में यहां पति ने प्रेमी के साथ करा दी पत्नी की...

झारखंड में यहां पति ने प्रेमी के साथ करा दी पत्नी की शादी, बेटी को लेकर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Gumla Love Triangle: कामडारा (Kamdara) प्रखंड मुख्यालय स्थित कुम्हार टोली मे शुक्रवार को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। Sanjay Topno नामक एक युवक ने अपनी पत्नी करमी सुरीन (एक बच्ची की मां) को उसके प्रेमी संदीप बरला, गांव रायबा बड़काटोली (Raiba Barkatoli) निवासी के हवाले कर दिया। यह मामला दिनभर Kamdara मे चर्चा का विषय बना रहा ।

जानकारी के मुताबिक Kamdara कुम्हार टोली निवासी संजय तोपनो और करमी सुरीन पबीरा खूंटीभरी थाना लापूंग निवासी की शादी लगभग पांच साल पूर्व हुई थी। दोनों पति-पत्नी से एक पांच साल की बेटी भी है।

परंतु इधर करीब एक साल पूर्व महिला करमी सुरीन और संदीप बरला रायबा बड़काटोली की मुलाकात हुई और दोनों के बीच प्रेम का परवान धीरे-धीरे चढ़ने लगा।

दोनों गुपचुप तरीके से मिलने लगे थे। इसकी खबर जब पति Sanjay Topno को हुई तो उसने तुरंत अपनी पत्नी की मां, भाई और सभी सगे संबंधियों सहित ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद शुक्रवार को उसने गांव में एक बैठक बुला कर पत्नी के प्रेमी Sandeep Barla को भी बुलाया गया। इसके बाद Sanjay Topno ने ग्रामीणों के समक्ष अपनी पत्नी करमी सुरीन को उसके प्रेमी संदीप बरला के हवाले कर दिया । वहीं करमी सुरीन भी ग्रामीणों के समक्ष अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए तैयार हो गई।

वहीं उनकी पांच साल की बेटी को पिता ने अपने साथ रख लिया। बैठक के उपरांत दोनों पक्षों की हुई न्यायोचित फैसले की एक प्रति Kamdara थाना मे भी दिया गया।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...