रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर यात्री बस पलटी, 13 यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Passenger bus overturned on Ranchi-Gumla main road: रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर गुमला के डुमरी से रांची जा रही अमर नामक बस मंगलवार की दोपहर करीब 1:30 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बस में सवार 13 यात्री घायल हो गए हैं।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एक राहगीर को बचाने के क्रम में चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई।

वहीं घटना की जानकारी पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को एंबुलेंस से बेड़ो CHC पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को RIMS रेफर किया गया।

RIMS भेजे गए गंभीररूप से घायलों में बस का कंडक्टर सूरजदेव प्रसाद ग्राम डुमरी गुमला, मोना कुमारी ग्राम भरनो हरिजनटोली और बुद्धदेव उरांव ग्राम बेला गुमला शामिल हैं।

Share This Article