Homeझारखंडघाघरा में शटर काटकर ज्वेलर्स दुकान में चोरी, 5 लाख के जेवरात...

घाघरा में शटर काटकर ज्वेलर्स दुकान में चोरी, 5 लाख के जेवरात लें भागे चोर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Theft in Jewelers Shop: गुमला जिले के घाघरा थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक ज्वेलर्स दुकान (Jewelers Shop) में चोरों ने शनिवार रात चोरी (Robbery) की बड़ी घटना को अंजाम दिया।

चोरों ने दुकान का शटर काटकर और ताला तोड़कर करीब 4 से 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए।

सुबह मिली चोरी की जानकारी

दुकान मालिक जितेंद्र सोनी ने बताया कि शनिवार की रात 8 बजे दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। रविवार सुबह करीब 10 बजे जब दुकान खोलने पहुंचे, तो ताला टूटा हुआ और शटर कटा हुआ मिला। दुकान का सामान भी बिखरा पड़ा था। चोरी की सूचना मिलने के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी।

जिसके बाद मौके पर घाघरा थाना प्रभारी और गुमला पुलिस उपाधीक्षक Suresh Prasad Yadav पहुंचे और जांच शुरू की। यादव ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रात की गश्त बढ़ाने की मांग

इधर घटना से भयभीत स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से रात की गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की अपील की है। उनका कहना है कि ऐसी घटनाओं से व्यापारियों और आम जनता में असुरक्षा का माहौल बन रहा है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...