Homeझारखंडडुमरी विधानसभा उप चुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच 64 फीसदी से...

डुमरी विधानसभा उप चुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच 64 फीसदी से अधिक मतदान

Published on

spot_img

गिरिडीह: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार में शिक्षा मंत्री रहे जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahato) के निधन से रिक्त हुई डुमरी-33 विधानसभा सीट पर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में हुए उप चुनाव में 64 फीसदी से अधिक मतदान हुआ।

नक्सल प्रभावित छंछदो, धावाटाड, बरियारपुर, बेड़ो, फतेहपुर, नागाबाद समेत हार्डकोर भाकपा माओवादियों (CPI Maoists) के इलाकों में भी सुबह सात बजे से ही वोटरों की लम्बी कतार लगी थी। दिनभर रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच हर वर्ग के मतदाताओं ने वोट डाला।

उप चुनाव में कुल छह प्रत्याशी

पूर्वाह्न 11 बजे तक 27.56 फीसदी, अपराह्न एक बजे तक 43.56 प्रतिशत, तीन बजे तक 58.92 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक 64 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। इस दौरान जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकडा, आरक्षी अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा मतदान केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहे।

उल्लेखनीय है कि 2 लाख 98 हजार 62 9 मतदाताओं वाली डुमरी (Dumri) विस सीट पर कुल 373 मतदान केन्द्र बनाये गये थे। इनमें 143 संवेदनशील और इतने ही अति संवेदनशील बूथों के रूप में चिन्हित किये गये थे। उप चुनाव में कुल छह प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं।

स्व. जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी JMM के टिकट पर INDIA गठबंधन की प्रत्याशी हैं। NDA गठबंधन से AJSU के टिकट पर यशोदा देवी एवं AIMIM के टिकट पर मोबिन रिजवी सहित अन्य प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे। मतगणना 8 सितम्बर को होगा। सभी उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।

spot_img

Latest articles

पुलिस जवान का जंगल में मिला शव, देवघर श्रावणी मेला ड्यूटी के बाद से लापता थे विजय उरांव

Palamu News: पलामू लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सतबरवा, बोहिता तीन मुहान के पास जंगल...

झारखंड हाईकोर्ट का सख्त रुख!, 2018-2021 में हिरासत में हुई 166 मौतों का ब्योरा तलब

Jharkhand High Court takes a tough stand!: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने राज्य...

रिम्स में चाय पीने से जूनियर डॉक्टर की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर भर्ती, कैंटीन सील

RIMS Ranchi: रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में गुरुवार (21 अगस्त...

खबरें और भी हैं...