Homeझारखंडझारखंड में INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही: हेमंत सोरेन

झारखंड में INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही: हेमंत सोरेन

Published on

spot_img

Hemant Soren On BJP: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने गुरुवार को एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा नहीं चाहती है कि झारखंड में आदिवासी-मूलवासी सरकार चलाए।

भाजपा के लोग आदिवासी मूलवासी के लोगों को मजबूत होते नहीं देखना चाहते हैं। पूरे देश की ताकत लगाकर यहां की सत्ता को कब्जा करना चाहते हैं।

वह उक्त बातें चास प्रखंड के विनोद बिहारी स्टेडियम सोनाबाद (Vinod Bihari Stadium Sonabad) में बोकारो विधानसभा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी श्वेता सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कही।

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों के सहयोग से फिर से एक बार झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा और कहा कि हमारी सरकार कोरोना काल में लाचार एवं बेबस लोगों के लिए सहारा बनने का काम किया है। वही NDA के लोगों ने उन्हें बेसहारा छोड़ दिया था।

उन्होंने कहा कि आज हमारी सरकार ने मंईंया सम्मान योजना,आबुआ आवास, बिजली बिल माफ सहित कई कल्याणकारी योजना लाकर गरीबों का राहत दिया है।

बोकारो में 500 बेड का अस्पताल खोला जा रहा है

बीस सालों में भाजपा सरकार कोई भी ऐसी योजना दिखा दे जो गरीब,आदिवासी दलित का कल्याण हुआ है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट, रेलवे, डीवीसी भी बेचने का काम अपने व्यापारी मित्रों के हाथों में भाजपा ने किया है। इन घुसपैठियों एवं राजनीतिक व्यापारियों से झारखंड को बचाना है।

उन्होंने बोकारो इंडिया गठबंधन की संयुक्त उम्मीदवार श्वेता सिंह तथा चंदनकियारी से उमाकांत रजक (Umakant Rajak) को भारी मतों से विजयी बनाने के मौजूद जनसभा से अपील की।

उन्होंने कहा कि झारखंड में गठबंधन की सरकार से ही झारखंड का विकास संभव है। बोकारो के विधायक ने अपना विकास किया है। अगर उनकी नियत अच्छी होती तो अपना अस्पताल बनाने की वजह यहां सरकारी अस्पताल बनाने का काम करते।

इंडिया गठबंधन बोकारो प्रत्याशी श्वेता सिंह (Shweta Singh) ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे गठबंधन की सरकार द्वारा बोकारो में 500 बेड का अस्पताल खोला जा रहा है। पिछले 10 सालों में बोकारो के जनता को विधायक ने ठगने का काम किया है।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...