Homeझारखंडसड़क जाम और खराब ट्रैफिक सिस्टम पर हाई कोर्ट ने जताई गहरी...

सड़क जाम और खराब ट्रैफिक सिस्टम पर हाई कोर्ट ने जताई गहरी नाराजगी, कहा…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने रांची में सड़क जाम और ट्रैफिक के खराब सिस्टम पर नाराजगी जाहिर की है।

मंगलवार को एक PIL पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पुलिस और रांची नगर निगम (Ranchi Municipal Corporation) की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं और इस मामले में जवाब देने के लिए रांची के Traffic SP को बुधवार को सशरीर उपस्थित होने को कहा है।

अदालत ने रांची नगर निगम के अधिवक्ता से जानना चाहा कि शहर में जाम की समस्या क्यों बनी रहती है? ट्रैफिक सिग्नल खराब क्यों हैं?

मेन रोड, कोकर एवं अन्य जगहों पर मल्टी स्टोरी पार्किंग की व्यवस्था अब तक क्यों नहीं की गई? Traffic Rules का उल्लंघन करने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस क्यों नहीं सस्पेंड किए जाते हैं?

इसपर रांची नगर निगम की ओर से बताया गया कि पहले की तुलना में Traffic System बेहतर हुआ है और ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माने की रकम भी बढ़ाई गई है।

शहर में Flyover का निर्माण कार्य चल रहा है। इस वजह से जाम की समस्या रहती है। दिसंबर 2024 तक फ्लाईओवर का काम पूरा होने के बाद लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

कोर्ट ने नगर निगम के जवाब पर असंतुष्टि जाहिर की और ट्रैफिक SP को इन सवालों पर जवाब बुधवार को देने को कहा है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...