Homeक्राइमझारखंड : पति का भाभी के साथ अवैध संबंध, गर्भवती पत्नी की...

झारखंड : पति का भाभी के साथ अवैध संबंध, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या

Published on

spot_img

सरायकेला: सदर थाना अंतर्गत हैंसा गांव में एक महिला का शव (Seraikela Woman Dead Body) धान के खेत से बरामद हुआ है। शव को भाभी और परिवार के लोगों के साथ जलाकर खेत में फेंक दिया।

घटना मंगलवार रात सरायकेला थाना क्षेत्र की पांड्रा पंचायत  (Pandra Panchayat) के हेंसा गांव की है। पुलिस ने बुधवार सुबह गांव से एक किमी दूर खेत से अधजला शव बरामद किया। गले में बंधा काला पट्टा भी खेत में मिला।

महिला की पहचान 24 वर्षीय संगीता प्रधान के रूप में हुई है। बुधवार की सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतका के पिता ने मृतका के पति अमीर प्रधान, उसकी भाभी पार्वती प्रधान एवं परिवार वालों पर हत्या (Murder) का इल्जाम लगाया है।

इस मामले में शक के आधार पर मृतका के पिता पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत पनसुआ चक्रधरपुर के धरमु प्रधान ने सरायकेला थाना में अपनी बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज (FIR Registered) कराई है। पुलिस मृतका के पति अमीर प्रधान को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।

पति का भाभी के साथ था अवैध संबंध

थाने में दर्ज कराए गए प्राथमिकी के अनुसार विगत 29 मार्च 2022 को संगीता की शादी अमीर के साथ सामाजिक रीति रिवाज (Social Customs) से हुई थी।

शादी के समय लड़की पक्ष वालों ने 50 हजार रुपए नकद सहित सामर्थ्य अनुसार जेवर, एवं घरेलू उपयोगी अन्य वस्तुएं दी थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद बाइक की मांग करते हुए संगीता को Harassed (प्रताड़ित) किया जाने लगा।

संगीता चार माह की गर्भवती थी, घटना से एक दिन पूर्व वह अपनी छोटी बहन को फोन पर रोते हुए बतायी थी कि उसने अपने पति को अपनी भाभी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा, दोनो के मध्य अवैध सम्बन्ध था।

दोनो ने उसे कहा था कि किसी को इस विषय पर बताने से जान से मार देंगे। आज प्रातः उनके दमाद ने फोन पर बताया कि संगीता की मौत हो गयी है आप लोग आइए।

मृतका के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी के ससुराल वालों ने संगीता की गला दबा कर एवं जला कर उसकी हत्या (Murder) कर दी गयी है। और अब शोक जताने का ढोंग कर रहे हैं।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...