Homeक्राइमझारखंड : महिला से गैंगरेप मामले में तीन गिरफ़्तार, तीन की तलाश

झारखंड : महिला से गैंगरेप मामले में तीन गिरफ़्तार, तीन की तलाश

Published on

spot_img

जमशेदपुर: एमजीएम थाना अंतर्गत दलदली गांव की 30 वर्षीय महिला से 11 अगस्त की रात हुए गैंगरेप मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

महिला से गैंगरेप करने के सभी आरोपी पास ही के गांव कोडिया के रहने वाले हैं।

गिरफ्तार तीनों आरोपी राजू कर्मकार, विश्वनाथ धीवर और देवेन धीवर को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। घटना में प्रयुक्त एक बाइक भी पुलिस ने बरामद की है।

आरोपियों ने नशे की हालत में महिला का अपहरण किया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया था। महिला के बयान पर थाना में अज्ञात 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया- सभी आरोपी महिला के पास के गांव के ही रहने वाले हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

क्या है मामला

महिला अपने दो बच्चों के साथ दलदली गांव में रहती है। महिला का पति हत्या मामले में जेल में बंद है। 11 अगस्त की रात महिला शौच के लिए निकली थी।

इसी दौरान अज्ञात 6 लोगों ने महिला का अपहरण कर जंगल में ले गए। वहां बारी-बारी से सभी आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

अंधेरा होने के कारण पीड़िता आरोपियों को पहचान नहीं पाई थी। अज्ञात 6 पर केस दर्ज हुआ था।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...