Homeझारखंडबेटी के ससुराल आएं पिता की दामाद ने कुदाल से मार कर...

बेटी के ससुराल आएं पिता की दामाद ने कुदाल से मार कर की हत्या, आरोपी के बेटे ने दर्ज कराई शिकायत

Published on

spot_img

Father’s son-in-law Murdered By Son In law: खूंटी थाना क्षेत्र के पोसेया गांव में गुरुवार की देर शाम 75 वर्षीय सतीश नाग की उनके दामाद रमिया पहान ने बेरहमी से कुदाल से वार कर हत्या (Murder) कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार सतीश नाग मुरहू थाना क्षेत्र के लोहडीह गांव से अपने बेटी के ससुराल पोसेया गांव मिलने आया था।

आरोपी के बेटे ने दर्ज कराई शिकायत

घटना के संबंध में आरोपी के बेटे ने खूंटी थाना पहुंचकर अपने नाना की हत्या की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव (Dead Body) को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी रमिया पहान को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी ने माना अपना जुर्म

डीएसपी वरुण रजक (DSP Varun Rajak) ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी ने माना कि किसी बात पर ससुर के साथ कहासुनी हो गई थी। गुस्से में उसने कुदाल से उनकी हत्या कर दी।

वहीं परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर है और सनकी प्रवृती का है। वह अजीबोगरीब कपड़े पहनता है और शरीर पर टिन और लेहे के प्लेट बांधकर घूमता है। पुलिस गिरफ्तारी के वक्त भी उसने छाती पर टिन और घुटनों पर लोहे का प्लेट बांध रखा था।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि गांव के लोग अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे। इसलिए वह सुरक्षा के लिए लोहे और टिन का इस्तीमाल करता है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...