Homeझारखंडखूंटी में अफीम और 14.58 लाख नकद के साथ दो गिरफ्तार

खूंटी में अफीम और 14.58 लाख नकद के साथ दो गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Two arrested with Opium and Cash in Khunti: खूंटी पुलिस (Khunti Police) ने तोरपा बाजार टांड़ निवासी शशि भूषण साहू के घर में छापेमारी कर वहां किराएदार के रूप में रह रहे दो युवकों के पास से 15 किलो 550 ग्राम अवैध अफीम (Illicit Opium) और 14 लाख 58 हजार रुपये नकदी बरामद किए हैं। बरामद अफीम की कीमत 77.75 लाख बताई जा रही है। मौके पर ही दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपितों का आपराधिक मामलों में पुराना इतिहास रहा है

गिरफ्तार आरोपितों में अड़की थानांतर्गत हेंदेहस्सा गांव निवासी जोहन नाग (22) और कुडुंबदा गांव निवासी अल्बर्ट कंडीर शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने दो बाइक एक स्कूटी और पांच मोबाइल फोन भी बरामद किये हैं।

यह जानकारी खूंटी SDPO Varun Rajak ने शनिवार सुबह कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपितों का अफीम सहित अन्य आपराधिक मामलों (Criminal Cases) में पुराना इतिहास रहा है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहासों की छानबीन कर रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

spot_img

Latest articles

मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का तंज, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Congress Taunts Centre Over Renaming of MNREGA: प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार...

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...

खबरें और भी हैं...