Homeझारखंडलातेहार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन

लातेहार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन

Published on

spot_img

BJP Workers Protested by Sitting on the road in Latehar: रांची में आयोजित युवा आक्रोश रैली (Youth Protest Rally) में शामिल होने मेदिनीनगर से शुक्रवार को जा रहे BJP कार्यकर्ताओं को वाहन जांच के बहाने कई जगहों पर रोका गया।

लातेहार के जंगल में रोके जाने के बाद बड़ी संख्या में BJP कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और जमकर प्रदर्शन किया।

साथ ही हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कुछ देर बहस चलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के वाहन छोड़े गए लेकिन पुनः उन्हें चंदवा में रोक दिया गया। पुनः बहस और बातचीत के बाद वाहनों को जाने दिया गया। अचानक विशेष चेकिंग अभियान चलने के कारण BJP कार्यकर्ता परेशान रहे।

आज सुबह बड़ी संख्या में BJP कार्यकर्ता विभिन्न वाहनों में सवार होकर मेदिनीनगर से रांची जाने के लिए निकले। मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के दुबियाखाड़ में पहुंचने पर जांच के लिए उनके वाहनों को रोक दिए गए। कुछ निजी वाहन भी जांच के लिए रोके गए। सभी वाहनों की डिक्की जांच की गई।

यहां से जब भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ियां लातेहार पहुंची तो उन्हें जंगली इलाके में रोका गया। कागजातों की जांच की गई। काफी देर तक रोके जाने पर भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। सड़क पर बैठकर धरना दिया। हंगामा होने के बाद सभी वाहनों को छोड़ गया।

BJP कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एक साजिश और प्लानिंग के तहत उनके वाहनों को जांच के नाम पर रोका गया ताकि वह विलंब से रांची आक्रोश रैली में शामिल हो या नहीं हो पाए। उनके वाहनों के साथ-साथ कुछ निजी वाहन भी रोक कर जांच की गई, ताकि मामले को कार्रवाई का रूप दिया जा सके।

BJP प्रदेश कार्य समिति सदस्य अविनाश वर्मा ने कहा कि 22 अगस्त को मेदिनीनगर में मुख्यमंत्री Hemant Soren के कार्यक्रम को लेकर सारे निजी स्कूलों के वाहन लिए गए। कहीं कोई जांच नहीं की गई लेकिन निजी स्तर पर वाहन ले जाने पर जांच बैठाई गई ताकि BJP कार्यकर्ताओं को परेशान किया जाए और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने से रोका जाए।

वाहन में सवार लोगों से पूछा जा रहा था कि रैली में जा रहे हो और रोक दिया जा रहा था। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार की तानाशाही ज्यादा दिन नहीं चलने वाली। विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में इस मनमानी का जवाब जनता जरूर देगी।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...