Homeझारखंडमहिला के मर्डर मामले में पुलिस ने प्रेमी सहित दो को किया...

महिला के मर्डर मामले में पुलिस ने प्रेमी सहित दो को किया अरेस्ट, 13 नवंबर को …

Published on

spot_img

Police Arrested two Including Lover in woman’s Murder Case: 13 नंबर को सदर थाना क्षेत्र के बरियातू जागीर गांव में एक महिला के मर्डर मामले (Woman’s Murder Case) में पुलिस ने उसके प्रेमी समेत एक और शख्स को रविवार को अरेस्ट कर लिया है।

प्रेमी छोटू शुक्ला उर्फ धनंजय शुक्ला और विशाल ठाकुर को पुलिस ने पकड़ा है। यह जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार (Arvind Kumar) ने दी।

पुलिस ने अपराधियों के पास से हत्या में उपयोग किया गया पत्थर, खून से सना कपड़ा, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किया है।

इस प्रकार हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, 13 नंबर को जिस घर में आग लगी थी, उसके अंदर से पुलिस को एक अर्धजली लाश मिली थी‌।

शव की पहचान शालीमा तिग्गा (Shalima Tigga) के रूप में की गई है। इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर घटना की जांच शुरू की।

पुलिस टीम तकनीकी सेल की मदद से दोनों आरोपियों तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों ने पुलिस के सामने वारदात का खुलासा किया।

आरोपियों ने बताया कि घटना के दिन दोनों के साथ मृतका सलीमा तिग्गा ने खाना खाया था और शराब भी पी थी।

उसी दौरान पैसे को लेकर तीनों में विवाद होने लगा। देखते ही देखते विवाद काफी बढ़ गया। इसके बाद गुस्से में आकर दोनों आरोपियों ने सलीमा की पत्थर से कूचकर हत्या (Murder) कर दी। सबूत मिटाने के लिए उसके घर में रखे कपड़े को लपेटकर उसके शव में आग लगा दी थी।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...