Homeझारखंडझारखंड : पहले पति को छोड़ की दूसरे से शादी, फिर उसी...

झारखंड : पहले पति को छोड़ की दूसरे से शादी, फिर उसी के पास लौट गई, इधर पति ने फांसी लगाकर दे दी जान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रामगढ़: पति पत्नी और वो Film का पूरा स्क्रिप्ट (Script) असल जिंदगी में भी हो सकता है इसका अंदाजा है लगा पाना मुश्किल है।

लेकिन रामगढ़ में जब एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) की तो उसकी जिंदगी की कहानी भी कुछ उसी फिल्म की तरह नजर आई।

रामगढ़ थाना (Ramgarh Police Station) क्षेत्र के बिंझार में किराए के मकान में रह रहे बृजेश नामक युवक की लाश शनिवार को कमरे से बरामद हुई।

उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। उस स्थान पर पुलिस पहुंची तो उन्हें एक सुसाइड नोट भी मिला।

जिसमें एक कंचन नाम की युवती का जिक्र था। सुसाइड नोट (Suicide Note) से तो ऐसा लग रहा था कि कंचन उसकी पत्नी है और वह बेटी के साथ किसी प्रेमी के साथ फरार हो गई है।

अपनी पत्नी और बेटी की जुदाई को बृजेश बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने अपनी जान दे दी।

इन दोनों के बीच भी संबंध अच्छे नहीं रहे

पूरे मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector) जितेंद्र टुडू ने बताया कि बृजेश पटना का रहने वाला था। वह पेशे से मजदूर था।

उसने जिस लड़की से प्यार किया था वह पहले से शादीशुदा थी। कंचन अपने पति जय सियाराम उर्फ कुनकुन सिंह को छोड़कर बृजेश के साथ रहने के लिए Ramgarh चली आई थी।

बाद में इन दोनों के बीच भी संबंध अच्छे नहीं रहे और इसी वजह से कंचन अपनी बेटी के साथ अपने पहले पति के पास लौट गई थी।

जय सियाराम भी अपनी पत्नी के साथ पटना में ही रह रहा था। कंचन बृजेश को छोड़ कर फिर वापस पटना ही अपने पति के पास चली गई थी।

उसके साथ हुए अन्याय का बदला कानून लेगा

Sub Inspector जितेंद्र टुडू ने बताया कि बृजेश ने जो Suicide Note छोड़ा है उसमें बदला लेने की बात भी कही गई है।

उसने यह भी कहा है कि कंचन के लिए उसने अपने पूरे परिवार और समाज से लड़ाई लड़ी थी।

बृजेश ने यह भी लिखा था कि उसके साथ हुए अन्याय का बदला कानून लेगा।

उसने अपने मौत के वजह में कई लोगों को शामिल किया है।

उसमें कुनकुन सिंह, भोलू सिंह, कंचन देवी, सामदेव सिंह, राकेश सिंह व दो अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस सारे बिंदु पर जांच कर रही है।

spot_img

Latest articles

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...