Ranchi Municipal Corporation: रांची नगर निगम ने शहरवासियों से 30 जून 2025 तक होल्डिंग टैक्स एकमुश्त जमा करने की अपील की है। ऐसा करने पर टैक्स की कुल राशि पर 10% छूट दी जाएगी। टैक्स जमा करना अब और आसान हो गया है, जिसमें ऑनलाइन, जन सुविधा केंद्र और डोर-टू-डोर जैसी सुविधाएं शामिल हैं। लोग सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नगर निगम कार्यालय या जन सुविधा केंद्रों में टैक्स जमा कर सकते हैं।
इस तरह करें टैक्स जमा
ऑनलाइन: रांची नगर निगम की वेबसाइट www.ranchimunicipal.com पर।
जन सुविधा केंद्र: नगर निगम और उद्यान अंचल कार्यालयों के केंद्रों पर।
डोर-टू-डोर: एजेंट POS मशीन के साथ घर पर टैक्स जमा करेंगे।
ये मिल रहा विशेष छूट
वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग, ट्रांसजेंडर, सेना के जवान, और शहीदों के परिवारों को 10% छूट के अलावा 5% अतिरिक्त छूट मिलेगी।
यह सुविधा शहरवासियों के लिए टैक्स भुगतान को सरल और किफायती बनाने का एक शानदार अवसर है।