Homeझारखंडझारखंड में 44,750 शिक्षकों की होगी भर्ती, जनजातीय भाषा के 10,000 शिक्षक...

झारखंड में 44,750 शिक्षकों की होगी भर्ती, जनजातीय भाषा के 10,000 शिक्षक नियुक्ति अंतिम चरण में

Published on

spot_img

Jharkhand News: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य के स्कूलों में शिक्षकों की कमी को जल्द दूर किया जाएगा। इसके लिए प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में 44,750 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

साथ ही, 26 सहायक आचार्यों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसका काउंसलिंग कार्य चल रहा है। जनजातीय भाषा के 10,000 शिक्षकों की नियुक्ति भी अंतिम चरण में है।

बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध

मंत्री सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

इंटर कॉलेज के छात्रों का समायोजन

मंत्री ने केंद्र सरकार की नीतियों को दोषी ठहराते हुए कहा कि इनके कारण राज्य के इंटर कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों का भविष्य खतरे में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी। राज्य के 168 इंटर कॉलेजों के लगभग 2 लाख छात्र-छात्राओं को प्लस टू स्कूलों में समायोजित किया जाएगा।

इसके लिए सभी प्लस टू स्कूलों में DMFT (जिला खनिज निधि) फंड से चार-चार अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण किया जाएगा। साथ ही, इन स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

spot_img

Latest articles

झारखंड पुलिस को ED जैसी ताकत!, BNSS-2023 की धारा 107 के तहत अपराध से अर्जित संपत्ति होगी जब्त

Jharkhand News: झारखंड पुलिस को अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तर्ज पर अपराध और...

धालभूमगढ़ में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, 5 तस्कर गिरफ्तार

Jharkhand News: पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ में पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के खिलाफ...

इस्लामिक नववर्ष 1447 हिजरी पर नवाब चिश्ती ने दी मुबारकबाद, इमाम हुसैन के बलिदान को किया याद

Islamic New Year 1447: रांची में रज़ा यूनिटी फाउंडेशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जनाब...

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल, विमान दुर्घटना की स्थिति में बचाव का अभ्यास

Ranchi Birsa Munda Airport: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर 26 जून को विमान...

खबरें और भी हैं...